भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज ही ऐसा कर पाए हैं। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) भी अब इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

फिलिप्स ने शुक्रवार (20 नवंबर) को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप ही यह कारनामा कर पाए थे। 

1. शेन वॉटसन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 2010 से 2016 के बीच यह उपलब्धि हासिल की थी। वॉटसन ने 1 अक्टूबर 2010 को मोहाली में खेले गए टेस्ट मैच में 338 गेंदों पर 126 रन की पारी खेलकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद 30 अक्टूबर 2013 को नागपुर में वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया। इस मुकाबले में उन्होंने 94 गेंदों पर 102 रन बनाए थे।

वॉटसन ने 31 जनवरी 2016 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में महज 71 गेंदों में नाबाद 124 रन की तूफानी पारी खेलकर तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का रिकॉर्ड पूरा किया।

2. शाई होप
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भी यह काम कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में होप ने अक्टूबर 2025 में दिल्ली में खेले गए टेस्ट मुकाबले में 214 गेंदों में 103 रन बनाए थे। वनडे में उन्होंने 2018 में विशाखापत्तनम के मैदान पर भारत के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ा था। इस मुकाबले में होप ने 134 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए। 

इसके बाद 9 अक्टूबर 2026 को रांची में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेलकर तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का कारनामा पूरा किया।

3. ग्लेन फिलिप्स
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स इस खास क्लब में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2026 में भारतीय टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। फिलिप्स ने सबसे पहले 18 जनवरी 2026 को इंदौर में खेले गए वनडे मुकाबले में 88 गेंदों पर 106 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद 30 अक्टूबर 2026 को ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों पर 107 रन ठोक दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब 19 नवंबर 2026 को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 216 गेंदों पर 118 रन बनाकर फिलिप्स ने भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह एक ही कैलेंडर वर्ष में भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार