भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन आज (5 दिसंबर) अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। साल 1985 में दिल्ली में जन्मे शिखर भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ खास रिकॉर्ड्स 

Advertisement

1.शिखर धवन वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 औऱ 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। 


Advertisement

2. शिखऱ धवन ने लिस्ट ए यानी 50 ओवर क्रिकेट में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। धवन ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ हुए मुकाबले में इंडिया ए के लिए खेलते हुए 150 गेंदों में 30 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 248 रन की पारी खेली थी। 


3. आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी शिखर धवन के नाम है। धवन ने 16 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। इस मामले में उन्होंने हमवतन सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा था,जिन्होंने इसके लिए 18 पारियां खेली थी।


 

Advertisement

4. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड शिखऱ के नाम है। मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए टेस्ट मैच में धवन ने 187 रन बनाए थे। 


5. शिखर धवन ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में सबसे ज्यादा 363 रन बनाए थे और भारत को खिताब जिताने में अहम रोल निभाया था। इसके बाद 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी धवन ने सबसे ज्यादा 338 रन बनाए। लगातार दो चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह अकेले खिलाड़ी हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार