इंग्लैंड ने पिछली बार जब दिसंबर 2016 में भारत का दौरा किया था तो रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर इंग्लैंड के 93 विकेटों में से 54 विकेट चटकाए थे और भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-0 से अपने नाम की थी। अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण जडेजा इस बार इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्टों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में भारत को कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल में से किसी एक को अश्विन के साथ स्पिनर के रूप में चुनना पड़ सकता है।

Advertisement

लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा ने अब तक अपने 220 विकेटों में से 157 विकेट भारत में लिए हैं। उन्होंने टेस्ट में अब तक नौ बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं और इनमें से उन्होंने सात बार घर में यह उपपलब्धि हासिल की है। सौराष्ट्र के जडेजा के पास गति और विविधता है, जोकि भारतीय पिचों पर उन्हें सफल बनाता है, जहां पहले दिन ही टर्न मिलनी शुरू हो जाती है।

Advertisement

लेकिन जडेजा की गैर मौजूदगी में पहले दो टेस्ट में भारत को अपने रिजर्व स्पिनरों पर निर्भर रहना पड़ेगा, जिन्हें कम ही टेस्ट खेलने का अनुभव है।

भारत ने पांच फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट के लिए वाशिंगटन सुंदर ( एक टेस्ट), लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (कोई टेस्ट नहीं) और कुलदीप (छह टेस्ट) के साथ अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चुना है।

इस बात की संभावना ज्यादा है कि भारत पहले टेस्ट में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। इसमें सुंदर सहित तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन में टेस्ट में डेब्यू करने वाले सुंदर बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर सकते हैं।

 

टीम प्रबंधन ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि कुलदीप को घरेलू सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है। कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और गेंदबाजी कोच भरत अरुण पहले ही यह कह चुके हैं कि कलाई के स्पिनर ने नेटस पर काफी अभ्यास किया है, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका नहीं मिला था।

Advertisement

दोनों यह कह चुके हैं कि भारत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने दो साल से भी अधिक समय से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले थे, जिसमें 16 ओवर में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

कुलदीप की जगह सुंदर और अश्विन को भी मौका मिल सकता है क्योंकि चेन्नई का यह मैदान सुंदर और अश्विन का घरेलू मैदान है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार