आईपीएल 2016 में गुजरात लॉयंस के गेंदबाज बाएं हाथ के स्पिनर शिविल कौशिक का गेंदबाजी एक्शन इन दिनों काफी चर्चा में है। शिविल के गेंदबाजी एक्शन की तुलना साउथ अफ्रीका के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज पॉल एडम्स से होनी लगी है। जो भी हो क्रिकेट प्रेमी शिविल की गेंदबाजी को देखकर इसका खुब लुत्फ उठा रहे हैं।

Advertisement

आईए जानते हैं शिविल कौशिक के बारे में कुछ अनसुनी बातें-

Advertisement

# शिविल कौशिक को गुजरात लॉयंस ने 10 लाख रूपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है।

# शिविल कौशिक का जन्म 9 जुलाई 1995 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। जब शिविल कौशिक 15 साल के थे तो उनका पूरा परिवार बेंगलुरू में शिफ्ट हो गया।

# शिविल कौशिक अपने बचपन के दिनों में क्रिकेट के अलावा हॉकी और बास्केटबॉल भी खेलते थे।

# शिविल कौशिक जब केवल 9 साल के थे तो उन्होंने क्रिकेट में कोचिंग लेना शुरु कर दिया था। शिविल कौशिक ने भारत के पूर्व विकेटकीपर सदानंद विश्वनाथ से क्रिकेट की कोचिंग ली थी।

Advertisement

# शिविल कौशिक सबसे पहले चर्चा में तब आए थे जब भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने साल 10 से लेकर 19 साल के लड़कों के लिए स्पिन स्टार नाम का एक कॉटेस्ट कराया था।  शिविल इस कॉंटेस्ट को जीतने में सफल हुए थे। विजेता बननें पर शिविल  को 1 लाख रूपए ईनाम में मिला और साथ ही अनिल कुंबले जैसे महान स्पिनर के साथ 1 हफ्ते तक कोचिंग करने का अवसर प्राप्त हुआ। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में लगभग 3000 लड़को ने भाग लिया था।

# इससे पहले शिविल कौशिक ने कर्नाटक प्रीमियर लीग में हुबली टाइगर्स के लिए खेलते हुए अपनी गेंदबाजी एक्शन से सबको चकित कर किया था।

# शिविल कोशिक का अभी वर्तमान में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में करार नहीं है। आईपीएल में यदि कौशिक अच्छा परफॉर्मेंस करने में सफल रहते हैं तो उम्मीद है कि शिविल के क्रिकेट करियर का आगाज हो जाएगा।

Advertisement

# शिविल कौशिक ने खुद स्वीकारा है कि उनके खुद पता नहीं रहता है कि मैंने जो गेंद की है वो किस तरफ जाएगी। कई भी गेंद कहीं भी घूम सकती है। इसके अलावा शिविल के कोच अनुतोष पोल ने ये खुलासा किया है कि कोशिक बैक-ऑफ़-द-हैंड बॉलर है।

# आईपीएल में शिविल कौशिक को देखकर साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिन गेंदबाज पॉल एडम्स ने ट्वीट कर शिविल कोशिक को बधाई देते हुए कहा कि “ये देखकर अच्छा लग रहा है कि शिविल कौशिक ने चाइनामैन गेंदबाजी को क्रिकेट में जीवित रखा है, ऑल द बेस्ट कौशिक

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार