क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता 60 के दशक से चला आ रहा है। ग्लैमर ने बॉलीवुड और क्रिकेट के स्टार्स को हमेशा साथ में जोड़े रखा है। मशहूर क्रिकेटर और नवाब मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगौर से शुरू हुई क्रिकेट और बॉलीवुड की इनिंग्स अब भी जारी है। 60 के दशक के बाद से कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच कई अफेयर हुए। कुछ नॉटआउट रहे तो कुछ क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

शर्मिला टैगौर और मंसूर अली खान पटौदी का रिलेशन अब तक क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स का सबसे बेस्ट रिलेशन रहा है। ये रिलेशनशिप ही क्रिकेट और बॉलीवुड स्टार्स के पहले अफेयर के तौर पर जाना जाता है। दोनों की मुलाकात 1965 में दिल्ली में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस टाईम एक फिल्म की शूटिंग के लिए शर्मिला दिल्ली में मौजूद थी और मंसूर भी दिल्ली में ही थे। मिलने के कुछ दिनों के बाद मंसूर पटौदी ने शर्मिला टैगौर को एक रेफ्रिजरेटर गिफ्ट किया था जो कि उस समय एक बड़ा गिफ्ट माना जाता था।

Advertisement

टाईगर पटौदी के नाम से मशहूर मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला उस समय एक दूसरे से मिले, जब दोनों अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में थे। टाईगर पटौदी कुछ समय पहले ही टीम इंडिया के सबसे यंग कप्तान बने थे और शर्मिला एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही थी। इतने बिजी शेड्यूल के बाद भी दोनों ने एक दूसरे के साथ टाईम निकाला।

चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 27 दिसंबर 1969 को ये रिलेशनशिप शादी में बदल गया। यह रिलेशनशिप क्रिकेट और बॉलीवुड का नॉटआउट रिलेशनशिप रहा है। अकेला एक ऐसा रिलेशनशिप जो अफेयर के बाद शादी में बदला और लाईफटाईम चला।

दोनों की शादी इसलिए भी खास थी की दोनों बिल्कुल अलग बैकग्राउंड से थे। पटौदी शाही परिवार से थे और नवाब थे और शर्मिला फिल्म एक्ट्रेस थी। शर्मिला एक मिडल क्लास बंगाली फैमिली से थी जबकि पटौदी मुसलमान परिवार से थे। शर्मिला के परिवार वाले भी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी नवाब से हो और न ही पटौदी के परिवार वाले इस चीज के लिए पूरी तरह से राजी थे कि टाईगर पटौदी किसी फिल्म एक्ट्रेस के साथ शादी करें। लेकिन एक दूसरे के लिए बेइंतहा प्यार देखने के बाद दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए थे। शादी से समय कुछ लोगों का मानना था कि ये शादी नहीं चलेगी लेकिन दोनों ने प्यार की रिकॉर्ड पारी खेली। जो आज भी एक रिकॉर्ड ही है।

यहीं नहीं शर्मिला टैगौर ने शादी के बाद अपना धर्म भी बदल लिया था और वह हिंदु से मुस्लिम बन गई थी। जिसके बाद उनका नाम शर्मिला टैगौर से बदलकर आयशा सुल्ताना हो गया था। हालांकि ये अगल बात है कि आज भी लोग उन्हें उनके असली नाम से ही बुलाते हैं। अपने रियल लाईफ हीरो पटौदी की जिंदगी में एक परफेक्ट रोल को निभाने के लिए शर्मिला ने उस समय फिल्मों को भी अलविदा कह दिया था।

Advertisement

शर्मिला टैगौर और टाईगर पटौदी के तीन बच्चे हैं। सैफ अली खान और सोहा अली खान फिल्मी दुनिया के बड़े सितारों में से एक हैं जबकि उनकी दूसरी बेटी सबा अली खान मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं। 22 सितंबर 2011 को बीमारी के चलते मंसूर अली खान पटौदी का निधन हो गया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार