वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई पांच वनडे मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने 3-1 की बढ़त से कब्जा कर लिया। सीरीज का दूसरा वनडे टाई रहा था। इस सीरीज में बल्लेबाजों के बल्ले से खूब रन निकले, आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज की इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी। 

Advertisement

विराट कोहली 

Advertisement

मैन ऑफ द सीरीज चुने गए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। कोहली ने 5 मैचों की 5 पारियों में 151.00  की औसत से कुल 453 रन बनायें हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक लगाए। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS


रोहित शर्मा

भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने 5 मैचों की 5 पारियों में कुल 389 रन बनाये। इस दैरान उनका औसत 129 .66 का रहा और उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक जड़े। 


Advertisement

शिमरोन हेटमेयर 

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हटम्येर ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की 5 पारियों में 1 शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 259 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 51.80 रहा। 


Advertisement

शाई होप 

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज साई हॉप ने 5  मैचों की 5 पारियों में 62.50  की बेहतरीन औसत से कुल 250 रन बनाएं हैं।  इस दौरान उन्होंने 1 शतक तथा 1 अर्धशतक जमाया । 


Advertisement

अंबाती रायुडू

भारत के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रायुडू ने 5 मैचों की 4 पारियों में 72.33 की औसत से कुल 217 रन बनायें है जिसमें उन्होंने एक शतक तथा एक अर्धशतक जमाया ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार