R Ashwin Picks Greatest-Ever Indian Men's Cricketer: भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों को लेकर एक खास चुनाव किया। इस दौरान उन्हें अलग-अलग दौर के 16 बड़े खिलाड़ियों में से अपने पसंदीदा खिलाड़ी चुनने थे। कई मुकाबलों में अश्विन को काफी मुश्किल फैसले लेने पड़े, लेकिन आखिर में उन्होंने अपने सबसे महान भारतीय क्रिकेटर का नाम भी चुन लिया।

Advertisement

दरअसल, अश्विन ने क्रिकइन्फो के खास सेगमेंट में 16 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के बीच एक नॉकआउट ब्रैकेट में हिस्सा लिया, जिसमें उन्हें अलग-अलग दौर के खिलाड़ियों में से एक को चुनना था।

इस दौरान अश्विन के सामने कई बड़े नामों के बीच चुनाव करने की चुनौती आई। पहले राउंड में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा में से किसी एक को चुनना था। अश्विन ने इस राउंड में धोनी को जडेजा से आगे चुना।

इसके बाद अश्विन ने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग को भी अगले दौर में पहुंचाया। वहीं जसप्रीत बुमराह को अनिल कुंबले के ऊपर, राहुल द्रविड़ को वीनू मांकड़ के ऊपर और सौरव गांगुली को खुद से आगे चुना।

सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह से जुड़ा रहा। अश्विन को दूसरे राउंड में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक को चुनना था, तो अश्विन ने बुमराह का नाम लिया। उन्होंने माना कि इस फैसले में उनकी निजी पसंद का थोड़ा असर हो सकता है।

इसके बाद अश्विन ने दूसरे राउंड में कपिल देव को राहुल द्रविड़ के ऊपर और सचिन तेंदुलकर को सौरव गांगुली के ऊपर चुना। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने उनके ब्रैकेट में एमएस धोनी को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस तरह अश्विन के अंतिम चार खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, जसप्रीत बुमराह और कपिल देव पहुंचे। सेमीफाइनल में अश्विन ने सचिन को सहवाग के ऊपर और कपिल देव को बुमराह के ऊपर चुना।

इसके बाद फाइनल में अश्विन के सामने सचिन तेंदुलकर और कपिल देव थे। सचिन ने अपने बल्ले से दो दशक से ज्यादा समय तक भारतीय क्रिकेट पर राज किया, जबकि कपिल देव ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और कप्तानी तीनों में अपनी खास पहचान बनाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, अंतिम फैसला करते हुए अश्विन ने सचिन तेंदुलकर को चुना। इस तरह मास्टर ब्लास्टर उनके हिसाब से भारत के सबसे महान क्रिकेटर बने।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार