भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमों के बीच 18 से 22 जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं और पूरी दुनिया की निगाहें अब इसी मुकाबले का इंतज़ार कर रही हैं। टीम इंडिया के लिए फाइनल तक का सफर अगर मुश्किल नहीं रहा, तो इतना आसान भी नहीं रहा है।

Advertisement

तो आइए जानते हैं कि विराट कोहली की टीम ने 2019 से शुरू हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सर्कल के दौरान किन किन टीमों को धूल चटाई औऱ किस टीम के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी पहली सीरीज अगस्त- सितंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की धरती पर खेली थी। दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम को 2-0 से आसानी से मात देकर 120 अंक हासिल कर लिए थे।

दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से किया क्लीन स्वीप

वेस्टइंडीज को चारों खाने चित्त करने के बाद भारतीय टीम ने अपनी घरेलू धरती पर अक्टूबर 2019 में साउथ अफ्रीका का भी सूपड़ा साफ कर दिया। इसमें टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर फिर पूरे 120 अंक हासिल किए थे।

Advertisement

बांग्लादेश को भी किया चारों खाने चित्त

 वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करने के बाद ताकतवर भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर भी तरस नहीं खाया और नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की आसान जीत हासिल कर ली और इस तरह से टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार पूरे के पूरे 120 अंक अपनी झोली में डाल लिए।

 

न्यूजीलैंड ने उड़ाए टीम इंडिया के होश

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विजयरथ पर सवार टीम इंडिया के सामने अब न्यूज़ीलैंड की चुनौती थी और फैंस को उम्मीद थी कि विराट की टीम लगातार चौथी सीरीज में भी क्लीन स्वीप करेगी। फैंस को क्लीन स्वीप तो देखने को मिला लेकिन यहां कीवी टीम ने फरवरी-मार्च 2020 में टीम इंडिया को ही क्लीन स्वीप कर दिया। इससे कीवी टीम को पूरे 120 अंक मिले। 

ऑस्ट्रेलिया में मिली विराट जीत

कीवी टीम से हारने के बाद इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सामने अब सबसे मुश्किल चुनौती थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हराना। इस सीरीज का आगाज़ भारत के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा और पहले टेस्ट में भारतीय टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। ये वही मैच था जहां विराट की टीम 36 रन पर ऑलआउट भी हुई थी।

Advertisement

इसके बाद विराट भारत लौट आए और ऐसे कयास लगने लग गए कि इस सीरीज में भारत की 0-4 से हार हो जाएगी। लेकिन, विराट की गौरहाज़री में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की बागडोर संभाली और टीम इंडिया ने सभी खिलाड़ियों के एकजुट प्रदर्शन की बदलौत सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज में जीत के साथ ही भारत को अहम 70 अंक भी मिल गए।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पराक्रम, पक्का किया फाइनल का टिकट

कोरोनावायरस के चलते 2020 में क्रिकेट कैलेंडर पूरी तरह से गड़बड़ा गया था और इसी के चलते ICC को टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों में भी बदलाव करना पड़ा और नतीजतन फाइनल में एंट्री के लिए प्वाइंट सिस्टम की जगह परसेंटेज पॉइंट सिस्टम अपनाया गया।

Advertisement

इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा रद्द हो गया और अचानक से न्यूजीलैंड की फाइनल में जगह पक्की हो गई और भारत के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आई। भारत को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए इंग्लैंड को कम से कम 2-1 से हराना जरूरी हो गया था। पहले टेस्ट में हार ने भारत की चिंताओं को और बढ़ा दिया था, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच जीतकर पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार