क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट यानी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। कई खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में कई तरह के बल्लेबाजी रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। ऐसे में आइये जानते है टी-20  इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000  रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज। 

Advertisement

बाबर आजम

Advertisement

पाकिस्तान के उभरते हुए बल्लेबाज बाबर आजम के नाम टी-20  इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 पूरा करने का रिकॉर्ड हैं। आजम ने 26 मैचों की 26 पारियों में अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 1000 रन पूरे किये हैं। उन्होंने यह कारनामा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दुबई के मैदान पर किया था।   ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS


विराट कोहली

भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने टी-20  इंटरनेशनल क्रिकेट के 1000 रन 29 मैचों की 27 पारियों में पूरे किये हैं। उन्होंने यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर किया था।  


Advertisement

एरॉन फिंच 

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज एरॉ फिंच ने श्रीलंका के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर अपने करियर के 1000 टी-20  इंटरनेशनल रन 29 मैचों की 29 पारियों में पूरे किये थे।


Advertisement

केविन पीटरसन 

इंग्लैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज केविन  पीटरसन ने 32 मैचों की 32 पारियों में अपने करियर के 1000 टी-20  इंटरनेशनल रन पूरे किये हैं। उन्होंने यह मुकाम  मैनचेस्टर के मैदान पर भारत के खिलाफ हासिल किया था। 


Advertisement

एलेक्स हेल्स

 

इंग्लैंड के खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 32 मैचों की 32 पारियों में अपने 1000 टी-20  इंटरनेशनल पूरे किये थे। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में उन्होंने ये आकंड़ा छुआ था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार