क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट यानी टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड बनते है। कभी कभी एक टीम  बहुत कम स्कोर पर ढेर हो जाती है तो कभी कभी रनों का पहाड़ लगा देती है। आइये आज जानते है टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 टीमों के नाम। देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर 

Advertisement

1. श्रीलंका 

Advertisement

श्रीलंका के नाम पर टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी  में साल 1997 में भारत के खिलाफ कोलोंबो के मैदान पर 6 विकेट के नुकसान पर रिकॉर्ड 952 रन बना डाले थे। श्रीलंका के लिए सनथ जयसूर्या ने सर्वाधिक 340 रन बनाए थे । 

 

2. इंग्लैंड 

इस लिस्ट में दूसरा नाम है क्रिकेट के जनक इंग्लैंड का। साल 1938 में ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुक़सान पर 903 रन ठोक डाले। इंग्लैंड की इस पारी में लैन हटन ने सर्वाधिक 364 रन बनाये। 

3. इंग्लैंड 

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भी इंग्लैंड की ही टीम काबिज है।  इंग्लैंड ने साल 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन के मैदान पर अपने सभी विकेट खोकर 849 रन बनाये। इंग्लैंड के तरफ से ए सैंधम ने सर्वाधिक 325 रन बनाये। 

 

4. वेस्टइंडीज

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर नाम आता है वेस्टइंडीज का। वेस्टइंडीज ने साल 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ किंग्स्टन के मैदान पर 3 विकेट खोकर 790 रन बनाये। वेस्टइंडीज की इस पारी में गैरी सोबर्स ने सर्वाधिक 365 रन बनाये। 

 
Advertisement

5. पाकिस्तान 

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर नाम आता है पाकिस्तान का। पाकिस्तान ने साल 2009 में कराची के मैदान पर श्रीलंका के  खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 765 रन बना दिए। पाकिस्तान के तरफ से इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान ने सर्वाधिक 313 रनों की पारी खेली।

WRITER: SHUBHAM SHARMA

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार