क्रिकेट के मैच में किसी भी टीम के लिए उसके ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते है। अगर वो एक लंबी पारी खेल दे तो विशाल स्कोर बनता है और जल्दी आउट हो जाते है तो पूरा दबाव टीम पर आ जाता है। हर एक ओपनिंग बल्लेबाज के खेलने की शैली अलग होती है। कुछ तो बहुत ही संभली हुई शुरुआत करते है और कुछ आते ही बड़े-बड़े शॉट जमाने के बारें में सोचने लगते है। ऐसे में आइये आज जानते है इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज।

Advertisement

1. क्रिस गेल

Advertisement

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। गेल ने 433 इंटरनेशनल मैचों की 499 पारियों में कुल 527 छक्के लगाए है।

 

2.सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के बाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या ने 506 इंटरनेशनल मैचों की 563 पारियों में कुल 335 छक्के लगाए है। 

3.रोहित शर्मा

Advertisement

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हिटमैन ने अब तक बतौर ओपनर खेले गए 197 मैचों की 195 पारियों में कुल 299 छक्के लगाए है।

4. मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टीन गुप्टिल ने   256 मैचों की 289 पारियों में कुल 264 छक्के जमाने का कारनामा किया है।

Advertisement

5. वीरेंद्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 332 मैचों की 400 पारियों में कुल 227 छक्के जमाएं है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार