भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 15 सितंबर से धर्मशाला से होगा। दोनों ही टीमों के बीच आज तक 14 टी-20 मुक़ाबलें खेले गए है जिसमें से भारत ने 8 मैच जीते है साउथ अफ्रीका ने 5 मैच तो वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।  ऐसे में आज हम जानेंगे दोनों हो टीमों के बीच खेले गए टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

रोहित शर्मा

Advertisement

भारत के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 टी20 मैच खेले है जिसमें 37.88 की औसत से कुल 341 रन बनाए है। इस दैरान रोहित का बेस्ट स्कोर 106 रनों का रहा है।

सुरेश रैना

भारत के बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 टी20 मैचों में 33.90 की औसत से कुल 339 रन बनाए है। इस दौरान रैना का बेस्ट स्कोर 101 रनों का रहा है। 

 

जेपी ड्यूमिनी

Advertisement

तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज जेपी डुमिनी मौजूद है। डुमिनी ने भारत के खिलाफ 10 टी20 मैचों में 59.00 की औसत से कुल 295 रन बनाए है। इस दैरान इनका बेस्ट स्कोर नाबाद 68 रनों का रहा है।

एबी डी विलियर्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व बेहतरीन बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत के खिलाफ 9 टी20 मैचों में 23.11 की औसत से कुल 208 रन बनाए है। इस दौरान इनका बेस्ट स्कोर 63 रनों का रहा है।

Advertisement

 महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय वीकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 टी20 मैचों में 34.00 की औसत से कुल 204 रन बनाए है। इस दौरान इनका बेस्ट स्कोर नाबाद 52 रनों का रहा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार