क्रिकेट के मैदान पर जब बल्लेबाज छक्के लगाते है तो मैच का रोमांच और भी बढ़ जाता है। ऐसे कई मैच हुए है जहां बल्लेबाजों ने छक्कों के दम पर मैच का रुख पलट दिया। आइये जानते हैं वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

इयोन मोर्गन

Advertisement

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के नाम है। मोर्गन ने 18 जून साल 2019 को अफगानिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 17 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा

भारत के बेहतरीन ओपनर रोहित शर्मा ने 2 नवंबर साल 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले कुल 16 छक्के जमाये थे। बैंगलोर के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक बनाया था। 

Advertisement

एबी डी विलियर्स 

साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक एबी डी विलियर्स ने 18 जनवरी साल 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में कुल 16 छक्के लगाने का कारनामा किया। यह मैच जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेला गया था।

Advertisement

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल ने 24 फरवरी साल 2015 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ कैनबेरा के मैदान पर कुल 16 छक्के लगाने का कारनामा किया था। इस दौरान उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था। 

Advertisement

शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के शानदार ऑलराउंडर शेन वाटसन ने  11 अप्रैल साल 2011 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में कुल 15 छक्के जमाए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार