टी-20 के किसी भी मैच में जितना योगदान एक बल्लेबाज का होता है उतना ही एक गेंदबाज का ही। कई बार गेंदबाजों ने अपने दम पर मैच का रुख बदला है। 18 अगस्त से कैरेबियन प्रीमियर लीग का 8वां संस्करण खेला जाएगा जिसमें वेस्टइंडीज के 6 टीमें हिस्सा लेंगी औऱ प्लेऑफ समेत कुल 33 मामले खेले जाएंगे। आइये एक नजर डालते है इस टी-20 टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के नाम पर।

Advertisement

ड्वेन ब्रावो 

Advertisement

सीपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम है। ब्रावो ने 69 मैचों में 21.52 की औसत से कुल 97 विकेट चटकाए है। इस दौरान इनकी इकॉनमी 8.72 की रही है। सीपीएल में ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 23 रन देकर 5 विकेट रहा है।


कृष्मार संतोकी

इस लिस्ट में दूसरें नंबर पर वेस्टइंडीज के ही बाएं हाथ के गेंदबाज कृष्मार संतोकि है। संतोकी ने इस लीग में 58 मैचों में कुल 85 विकेट हासिल किए है। इस दौरान इनका औसत 19.90 का रहा है तथा इनकी इकॉनमी 7.59 की रही है। सीपीएल में संतोकी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट रहा है। वह इस सीजन खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।


Advertisement

रयाद एमरिट

सेंट किट्स एंड नैविस पैट्रियट्स के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रयाद एमरिट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। एमरिट ने 75 मैचों में कुल 85 विकेट चटकाए है। इस दौरान इनका औसत 23.44 तथा इनकी इकॉनमी 7.85 की रही है। इस लीग में एमरिट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 35 रन देकर 4 विकेट रहा है।


Advertisement

सुनील नरेन

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। नरेन ने 71 मैचों में 21.40 की औसत से कुल 72 विकेट चटकाए है। इस दौरान इनकी इकॉनमी 5.52 की रही है। सीपीएल में नरेन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6 रन देकर 3 विकेट रहा है।


Advertisement

शेल्डन कॉटरेल

सेंट किट्स एंड नैविस पैट्रियट्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है। कॉटरेल ने 50 मैचों में 19.33 की औसत से कुल 69 विकेट चटकाए है। इस दौरान इनकी इकॉनमी 7.37 रही है। सीपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार