भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों का इस सीरीज में ज्यादा बोलबाला रहा। आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेली गई इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज। 

Advertisement

कुलदीप यादव

Advertisement

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाएं। कुलदीप ने 4 मैचों में 5.37 की इकॉनमी रेट से कुल 9 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 42 रन देकर 3 विकेट रहा। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS


खलील अहमद

भारत के उभरते हुए बाएं हाथ के तेज युवा गेंदबाज खलील अहमद ने 4 मैचों में 5.34 की इकॉनमी से कुल 7 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 3 विकेट रहा। 


Advertisement

रविंद्र जडेजा 

भारत के लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंदर जडेजा ने 4 मैचों में कुल 7 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन   34 रन देकर 4 विकेट रहा तथा इनकी इकॉनमी रेट 4.71 रही। 


Advertisement

जसप्रीत बुमराह 

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3 मैचों में 2.95 की इकॉनमी रेट से कुल 6 विकेट चटकाए जिसमें उनका बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन 35 रन देकर 4 विकेट रहा। 


Advertisement

यजुवेंद्र चहल

भारत के लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने 3 मैचों में 5.33 की इकॉनमी रेट से कुल 5 विकेट हासिल किये।  जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 41 रन देकर 3 विकेट रहा।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार