भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (27 जुलाई) को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। विराट कोहली (Virat Kohli ODI) के पास इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

13000 रन पूरे करने के करीब

Advertisement

कोहली अगर इस मुकाबले में 102 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में अपने 13000 रन पूरे कर लेंगे। अब तक सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग और सनथ जयसूर्या ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। कोहली ने अब तक खेले गए 274 वनडे मैच की 265 पारियों में 57.32 की औसत से 12898 रन बनाए हैं, जिसमें 46 शतक औऱ 65 अर्धशतक शामिल हैं। 

सबसे तेज 13000 रन

कोहली के पास सबसे तेज 13000 वनडे रन पूरा करने का मौका है। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 321 पारियों में 13000 वनडे रन पूरे किए थे। 341 पारियों के साथ पोंटिंग दूसरे, तीसरे नंबर पर कुमार संगाकारा 363 पारियों के साथ और 416 पारियों के साथ जयसूर्या इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्याद शतक

Advertisement

कोहली अगर शतक जड़ लेते हैं तो वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस फॉर्मेट में 9 शतक जड़े हैं। वहीं श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक जड़े हैं। इसके अलावा कोहली के पास सबसे तेज 47 वनडे शतक पूरा करने का भी मौका होगा।

गौरतलब है कि कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो टेस्ट मैच की सीरीज मे उनके बल्ले से रन आए। कोहली ने पहले टेस्ट में 76 रन औऱ दूसरे टेस्ट में 121 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार