भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ नई जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में उन्हें अपनी टीम का असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीम में शामिल चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल 2018 में युवराज सिंह के साथ पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।
आइए इस खास आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि युवराज के साथ खेलते हुए इन चारों खिलाड़ियों का उस सीजन में कैसा प्रदर्शन रहा था।
1. करुण नायर
इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय मिडिल ऑडर बल्लेबाज करुण नायर का है। वह आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की टीम में युवराज सिंह के साथी थे। करुण नायर ने उस सीजन पंजाब के लिए 13 मुकाबले खेले और 12 पारियों में 301 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 25.08 रहा।
2. डेविड मिलर
दूसरा नाम साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर का है। मिलर भी आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे और उस दौरान युवराज सिंह के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। हालांकि, उस सीजन मिलर को सिर्फ तीन मुकाबलों में खेलने का मौका मिला। उन्होंने इन मैचों में 74 रन बनाए और उनका औसत 37.00 का रहा।
3. केएल राहुल
इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का है। राहुल ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। उस सीजन उन्होंने 14 मुकाबलों में 659 रन बनाए और उनका औसत 54.91 रहा।
Also Read: LIVE Cricket Score
4. अक्षर पटेल
इस लिस्ट में आखिरी नाम भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल का है। अक्षर भी आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे और युवराज सिंह के साथ टीम का हिस्सा रहे थे। उस सीजन उन्होंने आठ पारियों में 80 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 13.33 और स्ट्राइक रेट 115.94 रहा। वहीं गेंदबाजी में अक्षर ने तीन विकेट हासिल किए और उनका गेंदबाजी औसत 72.66 का रहा।