डेरिल मिचेल ने अपना पांचवां टेस्ट शतक बनाया जबकि मैट हेनरी ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 72 रन बनाये जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को वापसी कर ली।

Advertisement

मिचेल ने 193 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाये। हेनरी के अर्धशतक से न्यूजीलैंड की पहली पारी 373 रन पर समाप्त हुई। श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड को 18 रन की बढ़त हासिल हुई।

Advertisement

ब्लेयर टिकनर ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन पर तीन विकेट लिए। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 38 ओवर में तीन विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के पास 65 रन की बढ़त है और उसके सात विकेट शेष हैं।

स्टंप्स के समय एंजेलो मैथ्यूज 20 और प्रबाथ जयसूर्या दो रन बनाकर क्रीज पर थे। न्यूजीलैंड को तेज गेंदबाज नील वेगनर के पैर में चोट लगने से कुछ झटका लगा है।

ब्लेयर टिकनर ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन पर तीन विकेट लिए। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 38 ओवर में तीन विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के पास 65 रन की बढ़त है और उसके सात विकेट शेष हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार