भारत की पुरुष और महिला टीमों ने असम के तमलपुर में संपन्न हुई चौथी एशियाई खो-खो चैंपियनशिप में नेपाल को हराकर खिताब जीत लिए हैं। पुरुष और महिला वर्गों में श्रीलंका और बांग्लादेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

गुरूवार को खेले गए फाइनल्स में भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल को छह अंकों और पारी से हराया जबकि भारतीय महिलाओं ने नेपाल को 33 अंकों और पारी से हराया।

Advertisement

इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका को 45 अंकों से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने बांग्लादेश को डेढ़ मिनट शेष रहते 12 अंकों से पराजित किया।

महिला वर्ग में भारत ने बांग्लादेश को 49 अंकों और पारी से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को 59 अंकों और पारी से हराया।

प्रतियोगिता में 16 टीमों (पुरुष और महिला दोनों) ने हिस्सा लिया। लगभग 500 खिलाड़ी और अधिकारी प्रतियोगिता में उतरे। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खो-खो महासंघ ने किया। असम सरकार ने भी इसमें अपना सहयोग दिया।

महिला वर्ग में भारत ने बांग्लादेश को 49 अंकों और पारी से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को 59 अंकों और पारी से हराया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार