केन्या के फिलिमोन किप्टू किपचुम्बा ने रविवार को 2023 शियामेन मैराथन में पुरुषों का खिताब जीता, जबकि इथियोपिया की मेसेरेट अबेबायेहु अलेमु ने महिलाओं का स्वर्ण पदक जीता।

Advertisement

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, किपचुम्बा, जो दौड़ के शुरूआती चरण में आगे नहीं चल रहे थे, ने फिनिशिंग लाइन को पार करने के लिए दो घंटे, आठ मिनट और चार सेकंड का समय लिया।

Advertisement

किपचुंबा ने कहा, यह मेरी पहली बार शियामेन मैराथन में भागीदारी थी। दौड़ में मुझे रेसरों की संख्या और उत्साही दर्शकों ने प्रभावित किया। मैंने दौड़ के शुरूआती चरणों में अपनी गति बनाए रखी और अंत में गति बढ़ाना शुरू किया, यह मेरी रणनीति है।

इथोपिया के लेंचो टेस्फाये अंबेसा और मोरक्को के ओमर एत चिताचेन ने क्रमश: 2:08:29 और 2:08:59 के साथ रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

महिलाओं का खिताब इथियोपिया की अलेमु ने जीता जिन्होंने 2:24:42 का समय लिया, जबकि केन्या की ग्लेडिस चेसिर किप्टागेलई 2:25:51 के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इथियोपिया की ही गुटेनी शोन इमाना ने 2:25:58 के साथ कांस्य पदक जीता।

चीन के शीर्ष मैराथन में से एक के रूप में, 2023 शियामेन मैराथन ने 35,000 प्रतियोगियों को आकर्षित किया है।

Advertisement

महिलाओं का खिताब इथियोपिया की अलेमु ने जीता जिन्होंने 2:24:42 का समय लिया, जबकि केन्या की ग्लेडिस चेसिर किप्टागेलई 2:25:51 के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इथियोपिया की ही गुटेनी शोन इमाना ने 2:25:58 के साथ कांस्य पदक जीता।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार