बोरुसिया डॉर्टमुंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के मिडफील्डर जियानिस कॉन्स्टेंटेलियास अपने बुंडेसलीगा डेब्यू मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं।

Advertisement

हैम्बर्ग के खिलाफ मैच के दौरान उनके बाएं घुटने का क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) फट गया। यह घुटने की गंभीर चोट मानी जाती है, जिसके कारण उन्हें कई महीनों तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है। क्लब ने इस चोट की पुष्टि की है। 23 वर्षीय ग्रीक मिडफील्डर जियानिस कॉन्स्टेंटेलियास को शनिवार को हैम्बर्ग के खिलाफ 2-0 की जीत के दौरान गंभीर चोट लग गई। मैच के 52वें मिनट में मिडफील्ड में एक चुनौती के दौरान यह चोट लगी और उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा।

'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, यह झटका तब लगा जब कॉन्स्टेंटेलियास ने डॉर्टमुंड के लिए अपने पहले लीग मैच में ही शानदार शुरुआत की थी और पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में क्लब के लिए अपना पहला गोल किया था। डॉर्टमुंड के स्पोर्टिंग चीफ लार्स रिकेन ने कहा कि नए खिलाड़ी की शानदार शुरुआत के बाद यह चोट एक बड़ा झटका है।

रिकेन ने कहा, "यह खबर हमारे लिए बहुत दुखद है क्योंकि जियानिस ने बहुत कम समय में ही दिखा दिया है कि हम उन्हें बोरुसिया डॉर्टमुंड के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी क्यों माने जाते हैं।हालांकि, अभी उनका और हमारा ध्यान उनके ठीक होने पर होना चाहिए। जियानिस को हमारा पूरा समर्थन है।"

इस चोट के कारण डॉर्टमुंड को अपने विकल्पों पर विचार करना पड़ रहा है, क्योंकि जर्मन ट्रांसफर विंडो मंगलवार को बंद होने वाली है। कोच निको कोवाक ने हैम्बर्ग मैच के बाद ही संकेत दिया था कि क्लब ट्रांसफर मार्केट में कोई कदम उठाने पर विचार करेगा, लेकिन उन्होंने यह पक्का नहीं कहा कि कोई और खिलाड़ी साइन किया ही जाएगा।

रिकेन ने कहा, "यह खबर हमारे लिए बहुत दुखद है क्योंकि जियानिस ने बहुत कम समय में ही दिखा दिया है कि हम उन्हें बोरुसिया डॉर्टमुंड के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी क्यों माने जाते हैं।हालांकि, अभी उनका और हमारा ध्यान उनके ठीक होने पर होना चाहिए। जियानिस को हमारा पूरा समर्थन है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

क्लब ने उनके लौटने के लिए कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई, बस इतना कहा कि वे कई महीनों तक उपलब्ध नहीं रहेंगे। डॉर्टमुंड ने कहा कि उनकी तत्काल प्राथमिकता अब कॉन्स्टेंटेलियास को उनके रिहैबिलिटेशन और घुटने की गंभीर चोट से उबरने में मदद करना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार