बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष युगल जोड़ी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

नौवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और यांग पो हान को 22-20, 21-13 से शिकस्त दी। यह मुकाबला पेरिस के एडिडास एरिना में 43 मिनट तक चला।

Advertisement

राउंड ऑफ 16 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना छठी वरीयता प्राप्त चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी से होगा। इस मुकाबले के बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

दूसरी ओर, पीवी सिंधु ने महिला एकल के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में मलेशिया की करुपाथेवन लेत्शाना को 21-19, 21-15 से शिकस्त दी।

विश्व में 15वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु पहले गेम में 12-18 से पिछड़ रही थीं, लेकिन छह लगातार अंकों के साथ शानदार वापसी करते हुए सिंधु ने आखिरकार 21-19 से गेम अपने नाम कर लिया।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने दूसरे गेम में अपनी गति को नियंत्रित किया करते हुए युवा प्रतिद्वंद्वी को संभलने का मौका नहीं दिया। यह मुकाबला सीधे गेम में समाप्त हो गया। निरंतरता और सटीकता के साथ पीवी सिंधु ने आखिरकार दूसरे गेम को 21-15 से अपने नाम कर लिया।

Advertisement

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मोया रयान को 21-11, 21-16 से हराकर अंतिम 16 में जगह पक्की की। इस भारतीय जोड़ी का सामना हांगकांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त टैंग चुन मान और त्से यिंग सुएट की जोड़ी से होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब भारत की उम्मीदें रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी पर टिकी होंगी। इसके साथ ही एचएस प्रणय पुरुष एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार