भारतीय स्टार किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स में सफर समाप्त हो गया। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग के ली चेउक यियू से हार के साथ ही श्रीकांत टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

Advertisement

श्रीकांत को शेन्जेन एरिना में ली के हाथों 16-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत का तीन साल में यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 या उससे ऊपर के इवेंट में पहला क्वार्टर फाइनल था। श्रीकांत के बाहर होने के साथ ही भारत के पदक जीतने की एक और उम्मीद कहीं न कहीं टूट गई।

ली के खिलाफ श्रीकांत की यह चौथी लगातार हार थी। भारतीय खिलाड़ी 2018 इंडिया ओपन के पहले राउंड में ली के खिलाफ एकमात्र जीत हासिल कर सके हैं। प्री-क्वार्टर में, श्रीकांत ने कनाडा के वर्ल्ड नंबर 9 और हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराकर हैरान कर दिया था। उन्होंने पहले राउंड में चीनी ताइपे के वर्ल्ड नंबर 21 ची यू-जेन को सिर्फ 35 मिनट में 21-16, 21-15 से हराया था।

बाद में, पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, जो 750 इवेंट में अकेली भारतीय चुनौती बची हैं, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए डेनमार्क की जोड़ी किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से भिड़ेंगी।

ली के खिलाफ श्रीकांत की यह चौथी लगातार हार थी। भारतीय खिलाड़ी 2018 इंडिया ओपन के पहले राउंड में ली के खिलाफ एकमात्र जीत हासिल कर सके हैं। प्री-क्वार्टर में, श्रीकांत ने कनाडा के वर्ल्ड नंबर 9 और हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराकर हैरान कर दिया था। उन्होंने पहले राउंड में चीनी ताइपे के वर्ल्ड नंबर 21 ची यू-जेन को सिर्फ 35 मिनट में 21-16, 21-15 से हराया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके पहले, बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का महिला एकल अभियान गुरुवार को तन्वी शर्मा के जापान की टोमोका मियाजाकी से 21-17, 18-21, 21-16 से हारने के बाद खत्म हो गया। भारत की मिश्रित डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और ओलंपियन तनीषा क्रैस्टो चीनी को ताइपे के लियू कुआंग-हेंग और सू यिन-हुई से दूसरा राउंड मैच में 21-18, 21-18 से हार का सामना करना पड़ा था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार