इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान और यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडर डेविड बेकहम ने मध्य प्रदेश के झाबुआ की एक आदिवासी किशोरी हिमा के असाधारण साहस और हिम्मत को सराहा है। उनकी इस तारीफ के बाद झाबुआ की यह किशोरी चर्चा का विषय बन गई है और लोग उसके साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।

दिग्गज फुटबॉलर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, "यूनिसेफ के साथ पिछले 20 वर्षों के काम के दौरान, मैंने देखा है कि सही समर्थन मिलने पर लड़कियां कैसे नेतृत्व कर सकती हैं, आगे बढ़ सकती हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं। 'विश्व बाल दिवस' के मौके पर, मैं भारत के मध्य प्रदेश की 17 वर्षीय हिमा की कहानी साझा कर रहा हूं, जिन्होंने अपने स्कूल के शिक्षकों की मदद से बहादुरी से अपना बाल विवाह रुकवा दिया। अब वह भी अपने शिक्षकों के नक्शेकदम पर चलकर दूसरी लड़कियों को अपना भविष्य संवारने में मदद करने का सपना देखती हैं। यूनिसेफ और उसके सहयोगियों के जमीनी स्तर पर किए गए काम के बिना ऐसी कहानियां संभव नहीं हो पातीं।"

"इस 'विश्व बाल दिवस' पर और हमेशा, हमें दुनिया भर के युवाओं का समर्थन करते रहना चाहिए, ताकि उनकी तरक्की किस्मत के भरोसे न रहे। संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और फंड में कटौती जैसी चीजें तरक्की के लिए खतरा हैं, लेकिन आगे क्या होगा, यह हमारे सामूहिक फैसलों पर निर्भर करता है। हर बच्चे के लिए एक बेहतर भविष्य चुनें।"

रविवार को जारी एक सरकारी प्रेस नोट के अनुसार, झाबुआ की इस किशोरी ने असाधारण हिम्मत और दृढ़ता दिखाई। प्रेस नोट में बताया गया है कि 17 वर्षीय इस बहादुर लड़की ने अपने परिवार और समाज के दबाव का डटकर सामना किया और अपना बाल विवाह रुकवा दिया। उन्होंने अपनी शिक्षा, व्यक्तिगत विकास और भविष्य के सपनों को प्राथमिकता दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्थानीय कार्यकर्ताओं, सामुदायिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस किशोरी का समर्थन किया है। वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उसे अपनी पढ़ाई और खेल-कूद की गतिविधियों को बिना किसी डर या दबाव के जारी रखने के लिए जरूरी मदद मिल सके।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार