पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिन मारिन ने मौजूदा दो बार की विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को शनिवार को लगातार गेमों में 21-14, 21-18 से हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया।
Advertisement
मारिन ने जापान की यामागुची को हराने में 47 मिनट का समय लगाया। मारिन का फाइनल में चीन की बिंग जिआओ और चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के बीच मैच के विजेता से मुकाबला होगा।
Advertisement
Also Read: Today Live Match Scorecard
चोट से उबरने के बाद, जिसके कारण वह टोक्यो ओलम्पिक में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पायीं, स्पेन की मारिन ने अप्रेल में यूरोपियन चैंपियनशिप जीती थी। वह रविवार को अपने करियर के 35वें खिताब के लिए उतरेंगी।