सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने शनिवार को दक्षिण कोरियाई जोड़ी चोई सोल ग्यु और किम वोन हो को 21-18, 21-14 से हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सातवीं सीड भारतीय जोड़ी का फाइनल में चीनी ताइपे के लू चिंग याओ और यांग पो हान तथा इंग्लिश जोड़ी बेन लेन और सीन वेंडी से मुकाबला होगा।
Advertisement
भारतीय जोड़ी का यह दूसरा बीडब्लूएफ सुपर 750 फाइनल है। भारतीय जोड़ी का पहला फाइनल 2019 फ्रेंच ओपन में आया था जब वे खिताबी मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी से हार गए थे।
Advertisement
Also Read: Today Live Match Scorecard
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 45 मिनट में हराया।