छह बार के एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता शिवा थापा और 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत विजेता दीपक भोरिया 30 अप्रैल से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली आगामी आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

Advertisement

शिवा 63.5 किग्रा वर्ग में भारतीय चुनौती संभालेंगे। दीपक 51 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग में चुने गए हैं। सूत्रों ने आईएनएस को बताया कि दीपक को 2019 विश्व मुक्केबाजी के रजत विजेता अमित पंघल के मुकाबले आकलन स्कोर के आधार पर चुना गया है।

Advertisement

भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, पुरुष टीम कड़ी मेहनत कर रही है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनमें से हरेक देश को गौरव प्रदान करेगा। हमने हाल में भारतीय महिला मुक्केबाजों को दिल्ली विश्व चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ पदक आंकड़ा जीतते देखा था और मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे लड़के भी विश्व चैंपियनशिप में हमें गौरव प्रदान करेंगे।

प्रतियोगिता में सात गत विश्व चैंपियन उतरेंगे।

भारतीय टीम में अनुभवी मुक्केबाज और 2022 एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन 57 किग्रा वर्ग में अपनी चुनौती रखेंगे।

ताशकंद चैंपियनशिप में 104 देशों के लगभग 640 मुक्केबाज अपना पंजीकरण करा चुके हैं। स्वर्ण पदक विजेता को दो लाख डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि रजत विजेता को एक लाख डॉलर का पुरस्कार मिलेगा। दोनों कांस्य पदक विजेताओं को 50-50 हजार डॉलर दिए जाएंगे।

Advertisement

भारतीय टीम 17 अप्रैल को ताशकंद रवाना होगी और विश्व चैंपियनशिप से पहले ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेगी। सात ओलम्पिक वर्गों - 51, 57, 63.5, 71, 80, 92 और 92 प्लस किग्रा में दो-दो मुक्केबाज ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेंगे।

भारतीय दल इस प्रकार है: गोविन्द साहनी (48), दीपक भोरिया(51), सचिन सिवाच (54), मोहम्मद हुसामुद्दीन(57), वरिंदर सिंह (60), शिवा थापा (63.5), आकाश सांगवान (67), निशांत देव (71), सुमित कुंडू (75), आशीष चौधरी (80), हर्ष चौधरी (86), नवीन कुमार (92) और नरेंदर बेरवाल (92 प्लस)

भारतीय टीम 17 अप्रैल को ताशकंद रवाना होगी और विश्व चैंपियनशिप से पहले ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेगी। सात ओलम्पिक वर्गों - 51, 57, 63.5, 71, 80, 92 और 92 प्लस किग्रा में दो-दो मुक्केबाज ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार