मौजूदा फॉर्मूला 1 चैंपियन लैंडो नॉरिस ने मैकलारेन के साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। वह कम से कम 2030 सीजन के आखिर तक ब्रिटिश टीम के लिए रेस करेंगे। इस डील में 2030 के बाद भी कई साल तक जुड़े रहने का विकल्प शामिल है।

Advertisement

इस कॉन्ट्रैक्ट के बढ़ने से नॉरिस 'पपाया' (मैकलारेन टीम का उपनाम) के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक बने रहेंगे। वह 2017 में टेस्ट और डेवलपमेंट ड्राइवर के तौर पर टीम से जुड़े थे और 2019 में उन्हें ग्रिड पर रेस करने का मौका मिला था। एफ1 की रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में नॉरिस ने कहा, "मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। फॉर्मूला 1 में मेरे करियर की शुरुआत से ही मैकलारेन मेरा घर रहा है और मैं चाहता हूं कि यह आगे भी ऐसा ही बना रहे। हमारे पिछले कुछ साल बहुत अच्छे रहे हैं, और मुझे भरोसा है कि हम आगे भी कई बार ऐसी सफलता हासिल कर सकते हैं। इसलिए मैं यहीं बने रहना चाहता हूं।"

माना जा रहा था कि नॉरिस की पिछली डील 2027 सीजन के आखिर में खत्म हो जाएगी, लेकिन इस नई डील के साथ वह कम से कम 12 साल तक 'पपाया' के लिए रेस करेंगे। मैकलारेन उन्हें एमसीएल39 कार तोहफे में देगी, जिससे उन्होंने रेस की और 2025 का टाइटल जीता। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि आने वाले कई वर्षों तक मैं सुरक्षित महसूस करूंगा क्योंकि मेरे पास नौकरी है। मैं वहीं हूं जहां मैं रहना चाहता हूं, और उन लोगों के साथ हूं जिनके साथ मैं रहना चाहता हूं - और यह बात मुझे सुकून देती है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने काम पर ध्यान दे सकता हूं, और एक टीम के तौर पर हम उस काम पर भी ध्यान दे सकते हैं जो हम करना चाहते हैं। लोग अक्सर नतीजों को ही सबसे अहम मानते हैं और 99 प्रतिशत मामलों में वे अहम होते भी हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि इसमें कुछ गुंजाइश भी होती है; उन लोगों के साथ होने का फायदा भी मिलता है जिनके साथ मैं रहना चाहता हूं और जिनके साथ अपने करियर का सफर तय करने में मुझे मजा आता है।"

मैकलारेन के साथ नॉरिस का समय शानदार रहा है। उन्होंने 13 ग्रां प्री जीती हैं, 48 बार पोडियम हासिल किया है और 18 बार पोल पोजीशन हासिल की है। इस ब्रिटिश ड्राइवर ने 'पपाया स्क्वाड' (मैकलारेन टीम) के लिए 163 ग्रां प्री रेस में हिस्सा लिया है, जो टीम की ओर सबसे ज्यादा है।

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने काम पर ध्यान दे सकता हूं, और एक टीम के तौर पर हम उस काम पर भी ध्यान दे सकते हैं जो हम करना चाहते हैं। लोग अक्सर नतीजों को ही सबसे अहम मानते हैं और 99 प्रतिशत मामलों में वे अहम होते भी हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि इसमें कुछ गुंजाइश भी होती है; उन लोगों के साथ होने का फायदा भी मिलता है जिनके साथ मैं रहना चाहता हूं और जिनके साथ अपने करियर का सफर तय करने में मुझे मजा आता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

ब्राउन ने आगे कहा, "एंड्रिया (स्टेला), ऑस्कर (पियास्त्री) और पूरी टीम के साथ मिलकर, नॉरिस ने मैकलारेन को सफलता के एक नए 'पपाया युग' में पहुंचाने में मदद की है। उन्होंने हमें ग्रिड में सबसे पीछे से आगे लाकर 2024 और 2025 में लगातार दो बार 'कंस्ट्रक्टर्स टाइटल' और 17 साल में पहली बार 'ड्राइवर्स चैंपियनशिप' जीतने में मदद की है। हम भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हैं और जीत और चैंपियनशिप के लिए मुकाबला जारी रखने पर पूरी तरह से फोकस कर रहे हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार