नयी दिल्ली, 11 मार्च विश्व शांति के लिए मैराथन दौड़ने वाले दक्षिण कोरिया के 65 वर्षीय मैराथन धावक कांग-म्यूंग कू भारत और कोरिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए इस समय भारत में हैं।कांग कम्बोडिया, थाईलैंड, बांग्लादेश से दौड़ चुके हैं और इस महीने के शुरू में उन्होंने कोलकाता से भारत में प्रवेश किया था।

Advertisement

उन्होंने कहा, भारत में विभिन्न राज्यों में मेरी दौड़ के दौरान मुझे जबरदस्त समर्थन मिला जिससे विश्व शांति और एकता के मेरे मिशन को और भी प्रोत्साहन मिला है। भारत में लोग मददगार हैं, आतिथ्य करते हैं और धार्मिक हैं जिससे एक विश्व की अनुभूति होती है।

अपने मिशन पर कांग दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप में 19 देशों से गुजरेंगे। उनकी यात्रा योजना के देशों में कंबोडिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, भारत, ईरान, इराक, तुर्की, ग्रीस, नार्थ मकदूनिया, कोसोवो, मोंटेनेग्रो, बोस्निया और हजेर्गोविना, क्रोएशिया, स्लोवेनिया और इटली शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार