एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को भारतीय टीम का खिताबी सपना चकनाचूर हो गया। भारत को नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन में वैगनर हॉकी स्टेडियम में 'पूल-ई' के मुकाबले में पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना के हाथों 3-5 से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

अर्जेंटीना के खिलाफ, भारत को 'फाइनल थर्ड' (मैदान के आखिरी हिस्से) में बेहतर मूवमेंट, गोल के सामने अधिक सटीकता और मिले मौकों को भुनाने के लिए अधिक आक्रामक रवैये की जरूरत थी। चुनौती बहुत बड़ी थी, लेकिन वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए भारत के पास अपनी पूरी ताकत झोंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, लेकिन वे अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ मिले मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे। अर्जेंटीना ने अपनी क्षमता के अनुरूप खेल दिखाया और भारतीयों को ज्यादा मौके नहीं दिए।

मुकाबले के पहले ही मिनट में टोस्कानी जोआक्विन ने खाता खोला, जिसके बाद छठे मिनट में डेला टोरे निकोलस ने गोल करते हुए अर्जेंटीना की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद 10वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल के साथ भारत का खाता खोला। अंतत: पहला हाफ 2-1 से अर्जेंटीना के पक्ष में रहा।

इसके बाद दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे हाफ में दो गोल देखने को मिले। 33वें मिनट में डोमेने टॉमस ने गोल के साथ अर्जेंटीना को 3-1 से आगे कर दिया। 45वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल करते हुए टीम को 4-1 से आगे कर दिया।

53वें मिनट में टोस्कानी लुकास ने गोल किया, जिसके बाद 58वें मिनट में सुखजीत सिंह और 60वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल करते हुए भारत की हार के अंतर को कम किया।

उल्लेखनीया है कि 'पूल-डी' में भारतीय टीम 3 में से 2 मैच जीतने के बाद प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंची थी। भारत ने वेल्स को 3-1 से मात देने के बाद इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना किया। अपने तीसरे मुकाबले में उसने पाकिस्तान को 5-3 से धूल चटाई।

53वें मिनट में टोस्कानी लुकास ने गोल किया, जिसके बाद 58वें मिनट में सुखजीत सिंह और 60वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल करते हुए भारत की हार के अंतर को कम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ओलंपिक गेम्स 2016 की गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना ने दूसरे चरण के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 3-1 से हराया था। दूसरे मैच में जीत के बाद अब यह टीम छह अंकों के साथ नीदरलैंड के बराबर शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। सोमवार को इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जो पूल में शीर्ष दो स्थानों और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला करेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार