भारत के मुक्केबाज दीपक भोरिया (51 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में चल रही आईबीए मेन्स वल्र्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को प्रभावशाली जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

Advertisement

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के जियामाओ झांग के खिलाफ खड़े दीपक ने शुरू से ही बाउट को अपने कंट्रोल में रखा और अंतत: सभी जजों को प्रभावित करते हुए एकतरफा अंदाज में 5-0 के अंतर से जीत हासिल की।

Advertisement

ऐसा इसलिए था क्योंकि दीपक के पास अपने प्रतिद्वंदी को आंकने की क्षमता थी और उन्होंने अपने तेज मूवमेंट और सटीक मुक्कों के साथ पहले राउंड से ही अपना दबदबा कायम कर लिया।

दूसरे राउंड की शुरूआत में दीपक हालांकि रणनीतिक तौर पर डिफेंसिव हो गए लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कुछ जोरदार लेफ्ट हुक मारने के लिए फिर अटैकिंग मोड में आए और एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया।

तीसरे राउंड में, झांग ने मुक्कों के काम्बीनेशन के साथ और अधिक आक्रामक होने की कोशिश की और इसी कारण दीपक को अपने बचाव के लिए काफी सक्रिय होना पड़ा। हालांकि, भारतीय मुक्केबाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर तरीके से मुकाबला किया और आराम से बाउट जीत ली।

जीत के बाद दीपक ने कहा, मेरी रणनीति मैच में अपने सबसे मजबूत हथियार का उपयोग करने की थी जो कि मेरा लेफ्ट हुक है और मैच में सब कुछ हमारी योजना के अनुसार हुआ। मैंने बाउट के दौरान गति प्राप्त करने की कोशिश की और कुछ सटीक मुक्के मारने से पहले अपने प्रतिद्वंद्वी को लुभाने की कोशिश भी की। मेरा ध्यान अब अगले मुकाबले पर है और मैं भारत के लिए पदक सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा। इसके लिए मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा।

Advertisement

दीपक अब अपना अगला मुकाबला किर्गिस्तान के दियुशेबाएव नूरझिगित के खिलाफ खेलेंगे और भारत के लिए पदक पक्का करने की कोशिश करेंगे।

दूसरी ओर, निशांत देव ने पहले दौर के मुकाबले में फिलिस्तीन के निदाल फोकाहा के खिलाफ रेफरी स्टाप्स कांटेस्ट (आरएससी) के आधार पर जीत दर्ज की।

फोकाहा ने अपनी अच्छी ऊंचाई का फायदा उठाते हुए निशांत देव को लगातार बैकफुट पर रखा। लेकिन निशांत ने शानदार वापसी कर अपने प्रतिद्वंद्वी पर मुक्कों की जबरदस्त बारिश कर रेफरी को मुकाबला रोकने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में निशांत देव का सामना क्यूबा के जॉर्ज क्यूलर से होगा।

दो और भारतीय मुक्केबाज आज (मंगलवार को) एक्शन में होंगे। सचिन सिवाच (54 किग्रा) टाप सीड मुक्केबाज कजाकिस्तान के मखमुद सबिरखान से भिड़ेंगे, जबकि आकाश सांगवान (67 किग्रा) कजाकिस्तान के दुलत बेकबाउव के खिलाफ खेलेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार