22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह फ्रेंच ओपन के अभ्यास टूर्नामेंट मोंटे कार्लो मास्टर्स से हट रहे हैं क्योंकि अभी वह अपने कूल्हे की चोट से उबर रहे हैं। इस बीच विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज भी मांसपेशियों की परेशानी के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं।

Advertisement

मोंटे कार्लो मास्टर्स 8 से 16 अप्रैल तक आयोजित होगा जिसके साथ ही क्ले कोर्ट सत्र की शुरूआत होगी। 14 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल को मोंटे कार्लो मास्टर्स में काफी कामयाबी मिली है।

Advertisement

नडाल ने ट्वीट किया: मैं ऊंचे स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए अभी तक तैयार नहीं हूं। मैं अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मोंटे कार्लो में नहीं खेल पाऊंगा।

36 वर्षीय नडाल ने कहा कि उनकी तैयारी प्रक्रिया जारी रहेगी और वह जल्द वापसी की उम्मीद करते हैं।

नडाल इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड से हारने के बाद से एक्शन से बाहर हैं। नडाल ने इस दौरान अपनी चोट को बढ़ा लिया था।

स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने बाएं पैर की चोट के कारण इंडियन वेल्स मास्टर्स और मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था।

Advertisement

पिछले महीने मोंटे कार्लो मास्टर्स के ड्रा समारोह में टूर्नामेंट निदेशक डेविड मैसी ने कहा था कि नडाल ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए साइन किया है। हालांकि नडाल ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वह अपनी वापसी का कोई निर्दिष्ट समय नहीं बता सकते।

इस बीच विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज भी मांसपेशियों की परेशानी के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं।

स्पेन के अल्काराज ने ट्विटर पर कहा, दो महीने बाहर रहने के बाद मुझे घर लौटने की खुशी है लेकिन अफसोस इस बात का है कि मैंने मियामी में अपना आखिरी मैच मांसपेशियों में परेशानी के साथ खेला था। आज अपने डॉक्टर से मुलाकात करने और अपनी जांच कराने के बाद मैं अब मोंटे कार्लो नहीं जा पाऊंगा ताकि क्ले कोर्ट दौरा शुरू कर सकूं।

Advertisement

उन्होंने कहा, मेरे बाएं हाथ में परेशानी है और रीढ़ की हड्डी में भी कुछ दिक्कत है जिसके लिए मुझे आराम की जरूरत है।

19 वर्षीय अल्काराज पिछले वर्ष नंबर एक बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे लेकिन पिछले सोमवार को वह सर्बिया के नोवाक जोकोविच को अपना शीर्ष स्थान गंवा बैठे।

उन्होंने कहा, मेरे बाएं हाथ में परेशानी है और रीढ़ की हड्डी में भी कुछ दिक्कत है जिसके लिए मुझे आराम की जरूरत है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार