कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की इस टिप्पणी पर पलटवार किया जिसमें ठाकुर ने कहा था कि प्रदर्शनकारी पहलवानों की सभी मांगें मान ली गई हैं।

Advertisement

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, सबसे पहले यह बताइए कि पहलवानों की मांगों को किसने माना है? क्या सरकार ने उनकी मांगों पर सहमति जताई है? क्या सरकार के पास कोई नैतिकता बची है?

Advertisement

मंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, मंत्री ने प्राथमिकी दर्ज करने के बारे में अदालती प्रक्रिया के संबंध में क्या कहा है। अदालत के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, अदालत जब कहती है तो वो न्याय की बात करते हैं, लेकिन नैतिकता और न्याय कहां है जब पहलवान जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, और जब वे धरने पर बैठे हैं तो दिल्ली पुलिस उनसे कैसे निपटती है, आपने देखा। जब खिलाड़ियों की आंखों में आसू थे, वो कैसे सरकार पर विश्वास करेंगे?

ठाकुर ने लखनऊ में खेलो इंडिया कार्यक्रम में कहा था कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) चुनाव कराने वाला है।

Advertisement

ठाकुर ने कहा, समिति गठित करने की बात चल रही है, वह भी हो गयी। दिल्ली पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया का उद्घाटन करने लखनऊ पहुंचे थे। लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लोगो, शुभंकर और

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार