वियतनाम के दा नांग में जारी टूर्नामेंट के पहले दिन, भारत ने एंटीगुआ और बारबुडा, इजरायल और चेक गणराज्य के खिलाफ अपने तीनों लीग मैच जीतकर 'पिकलबॉल वर्ल्ड कप' के टीम इवेंट का लीग स्टेज बिना कोई मैच हारे पूरा किया।

Advertisement

अब तक भारत ने 6 गोल्ड, 16 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 37 मेडल जीते हैं और टीम मेडल टैली में चौथे स्थान पर है।

हर्ष मेहता, अर्जुन सिंह, अनीश फ्रोइलन, अमन पटेल, पर्ल अमलसादीवाला, नाओमी अमलसादीवाला, आलिया इब्राहिम और मिहिका यादव जैसे खिलाड़ियों वाली भारतीय प्रो टीम ने लीग स्टेज में आसानी से जीत हासिल की। ​​भारत ने एंटीगुआ और बारबुडा और इजरायल को 6-0 के स्कोर से हराया और फिर लीग स्टेज के आखिरी मैच में चेक गणराज्य को 5-1 से मात दी। प्रत्येक मुकाबले में 6 मैच खेले गए, जिनमें विमेंस डबल्स, मेंस डबल्स, मिक्स्ड डबल्स 1, मिक्स्ड डबल्स 2, विमेंस सिंगल्स और मेंस सिंगल्स शामिल थे। अब भारतीय टीम शुक्रवार को 'राउंड ऑफ 32' में पुर्तगाल का सामना करेगी।

इस बीच, भारत के कप्तान हर्ष ने लीग स्टेज के बारे में बात करते हुए कहा, "टीम का हौसला बहुत बुलंद है। हमने सकारात्मक ऊर्जा और शानदार नतीजों के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है। टीम के सभी सदस्य अच्छा खेल रहे हैं, जो सबसे जरूरी है और इसी वजह से अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। हम कल होने वाले एलिमिनेशन राउंड के लिए मानसिक रूप से तैयारी कर रहे हैं।"

आईपीए अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह की अगुवाई में, भारत की सीनियर टीम ने भी पहले दिन जर्मनी और नेपाल को 4-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 'राउंड ऑफ 32' में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने कहा, "अब तक के सभी खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन और टीम इवेंट में पूरी टीम के जज्बे पर मुझे बहुत गर्व है। अभी हम मेडल टैली में चौथे स्थान पर हैं, और हमें भरोसा है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो हम कुछ और स्थान ऊपर चढ़ेंगे।"

मेडल जीतने वालों खिलाड़ी:

विशाल चौधरी और सिद्धार्थ रेड्डी: <4.5 40+ मेंस डबल्स (गोल्ड)

अजीत भारद्वाज और वासुदेवन कोठंडारमन: 60+ मेंस डबल्स (ब्रॉन्ज)

भूषण अकुट और अशोक रोहिरा: 60+ मेंस डबल्स - 4.5 (गोल्ड)

भूषण अकुट: मेंस सिंगल्स 60+ 4.0 (गोल्ड)

अशोक रोहिरा: मेंस सिंगल्स - 60+ 4.0 (सिल्वर)

निखिल और विग्नेश: 30+ मेंस डबल्स 4.5 (सिल्वर)

श्रीकर और विवेक रेड्डी: 40+ मेंस डबल्स - 4.5 (ब्रॉन्ज)

विशाल और सिद्धार्थ: 40+ <4.5 कैटेगरी (ब्रॉन्ज)

किरण: मेंस सिंगल्स 50+ (4-4.5) (सिल्वर)

संजना सिरिमल्ला: विमेंस डबल्स 4.5 (सिल्वर)

नवीन तुम्माला: 50+ मेंस सिंगल्स - 3.5 से 4.0 कैटेगरी (ब्रॉन्ज)

लोकेश भावसार: पुरुष 30+ सिंगल्स 4.0 से कम (सिल्वर)

रोशन मिश्रा: मेंस सिंगल्स 30+ 4.0 से कम (ब्रॉन्ज)

कियान कॉन्ट्रैक्टर: मेंस सिंगल्स 4.5 (सिल्वर)

ईश्वरन अन्नामलाई: 60+ मेंस सिंगल्स 3.5 (ब्रॉन्ज)

राघव मल्लिक: 60+ मेंस सिंगल्स 3.5 (सिल्वर)

रॉकी राघवन: 50+ 3.5 और उससे ऊपर - मिक्स्ड डबल्स (ब्रॉन्ज)

सिद्धार्थ रेड्डी और फायरोज जैदी: 40+ 4.0 - 4.5 मिक्स्ड डबल्स (सिल्वर)

भूषण अकुट: 60+ 4.5 मिक्स्ड डबल्स (गोल्ड)

विशाल चौधरी: 40+ मिक्स्ड डबल्स <4.5 (ब्रॉन्ज)

विवेक रेड्डी: 40+ मेंस सिंगल्स >4.5 (गोल्ड)

शक्स देवनानी: 60+ विमेंस सिंगल्स >4.5 (ब्रॉन्ज)

नेहा अरोड़ा: 40+ विमेंस सिंगल्स < 4 (सिल्वर)

फायरोज जैदी:40+ विमेंस सिंगल्स < 4.5 (गोल्ड)

संजना सिरिमल्ला: ओपन विमेंस सिंगल्स < 5 (सिल्वर)

प्रशांति लकमसानी: 50+ विमेंस सिंगल्स < 4 (सिल्वर)

संजना सिरिमल्ला: ओपन विमेंस सिंगल्स < 5 (सिल्वर)

Also Read: LIVE Cricket Score

हर्ष मेहता: प्रो मेंस डबल्स ओपन (ब्रॉन्ज)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार