बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार्ट डी वेवर के नेतृत्व वाली बेल्जियम प्रतिनिधिमंडल के साथ हैदराबाद हाउस में गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने समकक्ष डी वेवर को हॉकी विश्व कप 2026 के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, "पिछले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड ने मिलकर हॉकी विश्व कप का आयोजन किया था। इस विश्व कप के भव्य आयोजन के लिए मैं आपको बहुत बहुत बधाई देता हूं। मैं अपने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन के लिए भी उनकी सराहना करता हूं।"

बेल्जियम और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 का आयोजन हुआ। विश्व कप पुरुष और महिला दोनों वर्ग में आयोजित हुआ था। विश्व कप का आयोजन 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच हुआ था।

पुरुष वर्ग का खिताब जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर जीता था, जबकि महिला वर्ग का खिताब अर्जेंटीना ने 1-1 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को 3-1 से हराकर जीता था।

बेल्जियम और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 का आयोजन हुआ। विश्व कप पुरुष और महिला दोनों वर्ग में आयोजित हुआ था। विश्व कप का आयोजन 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच हुआ था।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप 2026 में पांचवें स्थान पर रही थी। महिला टीम ने जर्मनी को 3-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार