देश में निशानेबाजी की नियंत्रण संस्था भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बाकू (अजरबैजान) में आठ से 15 मई तक होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/ पिस्टल के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

Advertisement

यह इस वर्ष का चौथा विश्व कप चरण होगा। तीसरा विश्व कप हाल ही में भोपाल में हुआ था। चौथा 11 अप्रैल से लीमा, पेरू में होगा जिसमें भारत हिस्सा नहीं लेगा।

Advertisement

एनआरएआई ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि शाहू तुषार माने ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल और शिवा नरवाल ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में जगह बनायी है। ये भोपाल विश्व कप टीम से दो नए चेहरे हैं।

शाहू ने दिव्यांश सिंह पंवार की जगह ली है जबकि शिवा नरवाल ने सुमित रमन की जगह ली है। ईशा सिंह ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर की जगह ली है। मनु बाकू में 25 मी स्पर्धा में ही हिस्सा लेंगी।

एयर राइफल और पिस्टल निशानेबाज अब भोपाल में दो सप्ताह तक राष्ट्रीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।

शाहू ने दिव्यांश सिंह पंवार की जगह ली है जबकि शिवा नरवाल ने सुमित रमन की जगह ली है। ईशा सिंह ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर की जगह ली है। मनु बाकू में 25 मी स्पर्धा में ही हिस्सा लेंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार