Nations Tournament: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को चार देशों के टूर्नामेंट-डसेलडोर्फ-2023 में इंग्लैंड को 4-0 से हरा दिया। भारत को राजिंदर सिंह (13'), आमिर अली (33'), अमनदीप लाकड़ा (41') और अरजीत सिंह हुंदल (58') के गोल की बदौलत जीत मिली।

Advertisement

मैच की शुरुआत बेहद धीमी रही और दोनों टीमें शुरुआती गोल की तलाश में थी। भारत ने इंग्लैंड को रोकने के लिए शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया।

Advertisement

राजिंदर सिंह (13') ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक रवैया अपनाया। लेकिन, विष्णुकांत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने अपना दबदबा जारी रखा और इंग्लैंड को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। भारत हाफटाइम तक 1-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ की शुरुआत में आमिर अली (33') ने भारत की बढ़त और बढ़ा दी। 2-0 की बढ़त के साथ भारत ने मैच पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया।

तीसरे क्वार्टर के अंत में अमनदीप लाकड़ा (41') ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिससे भारत ने अपनी बढ़त को आगे बढ़ाया।

Advertisement

तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली। यहां से कमबैक करना इंग्लैंड के लिए लगभग नामुमकिन था।

समय समाप्त होने में 15 मिनट शेष रहते इंग्लैंड पर मैच में वापसी करने का बहुत दबाव था।

Also Read: Cricket History

Advertisement

इंग्लैंड ने अपना खाता खोलने के लिए बहुत मेहनत की। लेकिन, भारत ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। अरजीत सिंह हुंदल (58') ने अंतिम मिनटों में एक और गोल किया और भारत ने मैच 4-0 से जीत लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार