5वीं इंडियन ओपन जंप्स प्रतियोगिता के पहले दिन, पुरुषों के ट्रिपल जंप इवेंट में अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रवेल के बीच गोल्ड मेडल के लिए जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें अबूबकर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Advertisement

शनिवार को बेंगलुरु स्थित अंजू बॉबी जॉर्ज फाउंडेशन कैंपस में आयोजित इस प्रतियोगिता में एयर फोर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले अब्दुल्ला अबूबकर की पहली जंप 16.05 मीटर की थी। दूसरी कोशिश में उन्होंने 16.57 मीटर की जंप लगाई। अपनी तीसरी कोशिश में सही लय पकड़ी और 16.83 मीटर की दूरी तय करके गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। हालांकि, उन्होंने आखिरी तीन जंप नहीं कीं।

Advertisement

सीजन की इस पहली प्रतियोगिता में प्रवीण चित्रवेल को 16.78 मीटर की जंप के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

ट्रिपल जंप के मैदान से हटकर, सेना के इंटरनेशनल जंपर, सर्वेश अनिल कुशारे पुरुषों की हाई जंप में विजेता रहे, जिन्होंने अपनी तीसरी कोशिश में 2.16 मीटर की ऊंचाई पार करके गोल्ड जीता। हालांकि, वह 2.19 मीटर की ऊंचाई पार करने में नाकाम रहे।

पुरुषों की पोल वॉल्ट में भी बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। ट्रेनिंग पार्टनर देव मीणा और कुलदीप कुमार ने ऊंचाई बढ़ाने और 5.40 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे पिछले साल देव मीणा ने ही बनाया था। दोनों ही नेशनल रिकॉर्ड से पीछे रह गए और 5.25 मीटर की ऊंचाई पार कर पाए। देव मीणा ने सबसे पहले 5.25 मीटर की ऊंचाई पार की और दिन का यह सम्मान अपने नाम कर लिया।

पहला दिन का परिणाम:

Advertisement

पुरुष हाई जंप: सर्वेश अनिल कुशारे (महाराष्ट्र) 2.16 मीटर, आदित्य रघुवंशी (मध्य प्रदेश) 2.13 मीटर, स्वाधीन कुमार माझी (ओडिशा) 2.13 मीटर।

पुरुष ऊंची कूद अंडर 20: बसंत (राजस्थान) 2.14 मीटर, श्रीवत्सन एन (तमिलनाडु) 2.09 मीटर, अफरोज अहमद (झारखंड) 1.99 मीटर।

पुरुष ऊंची कूद अंडर 18: देवक भूषण (केरल) 2.03 मीटर, जुबिन गोहेन (जेएसडब्ल्यू) 1.95 मीटर, वीरेंद्र रानावरे (महाराष्ट्र) 1.85 मीटर।

Advertisement

पुरुष ट्रिपल जंप: अब्दुल्ला अबूबकर (वायु सेना) 16.83 मीटर, प्रवीण चित्रवेल (तमिलनाडु) 16.78 मीटर, गेली वेनिस्टर (तमिलनाडु) 16.48 मीटर।

पुरुष ट्रिपल जंप: अंडर 20: धनुष राज एम (केरल) 15.08 मीटर, दक्ष बिश्नोई (पंजाब) 14.98 मीटर, कार्तिकेयन जी (तमिलनाडु) 14.85 मीटर।

पुरुष पोल वॉल्ट: देव मीना (मध्य प्रदेश) 5.25 मीटर, कुलदीप कुमार (मध्य प्रदेश) 5.25 मीटर, एम गौतम (तमिलनाडु) 5.10 मीटर।

Advertisement

पुरुष ट्रिपल जंप: अंडर 20: धनुष राज एम (केरल) 15.08 मीटर, दक्ष बिश्नोई (पंजाब) 14.98 मीटर, कार्तिकेयन जी (तमिलनाडु) 14.85 मीटर।

Also Read: LIVE Cricket Score

महिला पोल वॉल्ट: अंडर 20: तनु यादव (उत्तर प्रदेश) 3.55 मीटर, प्रियधरशिनी वीरा (तमिलनाडु) 3.30 मीटर, चुकी बिरदा (राजस्थान) 3.20 मीटर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार