गुरुग्राम के गैरतपुर बास गांव की रहने वालीं 6 वर्षीय जोया खान ने हरियाणा स्टेट नानचाकू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ जोया नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप के लिए भी सेलेक्ट हो गई हैं।

Advertisement

हरियाणा स्टेट नानचाकू चैंपियनशिप में राज्य के लगभग 250 बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 6 वर्ष आयु वर्ग में जोया खान ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।

Advertisement

नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन कानपुर में 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच होगा, जहां जोया अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगी।

जोया के पिता जमील खान ने बताया कि जोया के अलावा, उनकी 12 वर्षीय बेटी जिया ने जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल की है और उन्हें वर्ल्ड के ग्रैंड मास्टर मिस्टर थॉमस वेबर से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मूल रूप से मेवात की रहने वाले जमील खान ने दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी दोनों बेटियां देश का नाम रोशन करें। सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं।"

गोल्ड मेडल जीतने के बाद जोय खान ने कहा, "मैंने हरियाणा स्टेट नानचाकू चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। मैंने 28 दिसंबर को प्रतियोगिता में पदक अपने नाम किया। मुझे यह टूर्नामेंट खेलकर काफी अच्छा लगा। मैं भविष्य में भी इस खेल में मेडल जीतना चाहती हूं। मैंने नरेश आर्य और करण राठी सर से कोचिंग ली है।"

Advertisement

मूल रूप से मेवात की रहने वाले जमील खान ने दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी दोनों बेटियां देश का नाम रोशन करें। सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जोया की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। छोटी उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर जोया ने सभी को प्रेरित किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार