इंटरनेशनल वॉलीबॉल फेडरेशन (एफआईवीबी) ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड शहर 2025 एफआईवीबी बीच वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा सोमवार को मेक्सिको के त्लाक्सकाला में टूर्नामेंट के 2023 संस्करण के समापन के बाद की गई।

Advertisement

यह पहली बार है कि ऑस्ट्रेलिया बीच वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। हस्ताक्षर समारोह मेक्सिको में चैंपियनशिप के अंतिम दौर से पहले आयोजित किया गया था।

एफआईवीबी के अध्यक्ष ऐरी एस ग्रेका ने कहा, "हमें बीच वॉलीबॉल विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया जाने की खुशी है क्योंकि खेल की वैश्विक वृद्धि और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया, बीच वॉलीबॉल के लिए एक बेस्ट प्लेस है, यहां शानदार आयोजन के लिए सभी चीजें उपलब्ध हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे ऐसा करेंगे।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार