किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी हॉल स्टेडियम में एएफसी अंडर 17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 के ग्रुप डी के आखिरी मुकाबले में भारत को डिफेंडिंग चैंपियन उज्बेकिस्तान से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस हार के साथ भारत का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। भारत का फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने का सपना भी अधूरा रह गया। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारने के बाद, भारतीय टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी। यही वजह रही कि भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन उज्बेकिस्तान के खिलाफ सावधारी से खेलती हुई नजर आई। हालांकि, उज्बेकिस्तान ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और भारत के डिफेंस का बार-बार परखा।

Advertisement

पहले हाफ में दबाव के बावजूद भारत के डिफेंस का प्रदर्शन दमदार रहा। बैकलाइन ने अपनी शेप अच्छी बनाए रखी, जबकि गोलकीपर राजरूप सरकार ने उज्बेकिस्तान के कई प्रयासों को विफल किया। हालांकि, मैच के 32वें मिनट में भारतीय गोलकीपर से बड़ी चूक हुई, जिसका फायदा उज्बेकिस्तान को मिला। दरअसल, उज्बेकिस्तान के आक्रामक खेल को रोकने के लिए गोलकीपर राजरूप अपनी लाइन से बाहर निकले, लेकिन पेनल्टी एरिया में वह उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी लाजिज अब्दुरईमोव को गिरा बैठे। इसके बाद उज्बेकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और अब्दुरईमोव ने गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाते हुए उज्बेकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला ही।

इस हार के साथ भारत का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। भारत का फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने का सपना भी अधूरा रह गया। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारने के बाद, भारतीय टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी। यही वजह रही कि भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन उज्बेकिस्तान के खिलाफ सावधारी से खेलती हुई नजर आई। हालांकि, उज्बेकिस्तान ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और भारत के डिफेंस का बार-बार परखा।

Also Read: LIVE Cricket Score

उज्बेकिस्तान को दूसरा गोल वांगखेम डेनी सिंह की गलती के कारण मिला। वांगखेम मखमुद मुरादोव के कॉर्नर को अपने ही गोल पोस्ट में मार बैठे और विपक्षी टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद 78वें मिनट में उज्बेकिस्तान की ओर से अखरोरबेक रावशानबेकोव ने तीसरा गोल किया। अखरोरबेक ने अपनी शुरुआती कोशिश के ब्लॉक होने के बाद तेजी से रिएक्ट किया और रिबाउंड पर सरकार को छकाते हुए शानदार गोल किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार