भारत ने शुक्रवार को सूजौ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में एएफसी अंडर 17 महिला एशियन कप चीन 2026 के ग्रुप बी में लेबनान को 4-0 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Advertisement

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम जापान और ऑस्ट्रेलिया के बाद ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही। हालांकि, भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं, यह जानने के लिए टीम को ग्रुप सी के नतीजे का इंतजार करना होगा। भारत और लेबनान दोनों टीमों को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीत की दरकार थी। मैच के पांचवें मिनट में ही लेबनान ने लगभग पहला गोल कर ही दिया था, जब कप्तान जिया फ्रांगीह ने यारा गीतानी के लिए बॉक्स में एक अच्छा लॉब भेजा, लेकिन भारत की गोलकीपर मुन्नी ने तेजी से अपनी लाइन से हटकर बॉल छीन ली।

Advertisement

एएफसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने दो मिनट बाद मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम की तरफ से प्रीतिका बर्मन ने शानदार गोल दागा। उन्होंने जोया बू असफ को पीछे छोड़ा, फिर बॉक्स के अंदर यास्मिना नासर को चकमा देकर लेबनान की गोलकीपर मैरी जो चेबली के ऊपर से बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

भारत 9वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी करने के करीब पहुंच गया था, लेकिन अनुष्का कुमारी के प्रयास को नासर ने नाकाम कर दिया। 14वें मिनट में गीतानी के पास स्कोर बराबर करने का मौका था, लेकिन उनकी कर्लिंग कोशिश को भारत के कप्तान एलिजाबेद लाकड़ा ने नाकाम कर दिया, जबकि दूसरी तरफ चेबली ने प्रीतिका को करीब से दो बार गोल करने से रोका।

एएफसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने दो मिनट बाद मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम की तरफ से प्रीतिका बर्मन ने शानदार गोल दागा। उन्होंने जोया बू असफ को पीछे छोड़ा, फिर बॉक्स के अंदर यास्मिना नासर को चकमा देकर लेबनान की गोलकीपर मैरी जो चेबली के ऊपर से बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ब्रेक के बाद लेबनान ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी और 57वें मिनट में टीम गोल करने के काफी करीब भी पहुंची, लेकिन भारत की गोलकीपर मुन्नी ने यास्मीन एल हब्बल को अपने इरादों में कामयाब नहीं होने दिया। मैच के 72वें मिनट में जोया ने भारत की ओर से तीसरा गोल दागा और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इसके बाद 85वें मिनट में प्रीतिका ने गोल करते हुए भारत को लेबनान के खिलाफ 4-0 से जीत दिला दी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार