मोरक्को के कोच मोहम्मद ओआहबी ने ब्राजील के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने वर्ल्ड कप में अपने इरादे साफ कर दिए हैं और अभी वह इससे भी बेहतर खेल सकती है।
ग्रुप सी के इस मुकाबले में मोरक्को ने शानदार शुरुआत की और इस्माइल साइबारी के शुरुआती गोल की मदद से मैच में बढ़त बनाई। टीम ने पूरे मैच में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को कड़ी टक्कर दी और कई मौकों पर उसे परेशानी में डाला। हालांकि, ब्राजील स्कोर को 1-1 से बराबर करने में सफल रही, लेकिन मोरक्को ने मैच खत्म होने तक मजबूती से खेल दिखाया और एक अहम अंक हासिल किया।
'सिन्हुआ' के अनुसार, ओआहबी ने न्यू जर्सी में मैच के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम यहीं नहीं रुकेंगे। मैं आपसे वादा कर सकता हूं कि यह अंत नहीं है। प्रतियोगिता लंबी है और आपको हमें देखकर बहुत मजा आएगा।" ओआहबी ने कहा कि उनकी टीम चार साल पहले कतर में अपने प्रदर्शन से बेहतर करना चाहती है। 2022 विश्व कप में मोरक्को ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। उन्होंने कहा, "मैं सेमीफाइनल से आगे जाना चाहता हूं, लेकिन यह एक अच्छा मैच था। हमें एक प्वाइंट मिला। हमें और प्वाइंट की उम्मीद थी, लेकिन एक प्वाइंट बुरा नहीं है, और हम बेहतर करने की उम्मीद करते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे फैंस के लिए मैसेज यह है कि मुझे पता है कि उन्हें हम पर बहुत गर्व है। इस मुकाबले में हमने दिखाया कि हम महत्वाकांक्षी हैं। हमने ड्रॉ किया, लेकिन हमने दिखाया कि हम जीतना चाहते थे। हमने दिखाया कि हमारी व्यक्तित्व मजबूत है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।" मोरक्को के कोच मोहम्मद ओआहबी ने 18 वर्षीय मिडफील्डर अय्यूब बौआदी की भी जमकर तारीफ की। बौआदी को पिछले महीने ही फीफा से मोरक्को की नेशनल टीम के लिए खेलने की मंजूरी मिली थी। फ्रांस में जन्मे बौआदी पहले फ्रांस की युवा टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने मोरक्को का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है। ब्राजील के खिलाफ यह उनके करियर का मोरक्को के लिए सिर्फ चौथा मैच था, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
'सिन्हुआ' के अनुसार, ओआहबी ने न्यू जर्सी में मैच के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम यहीं नहीं रुकेंगे। मैं आपसे वादा कर सकता हूं कि यह अंत नहीं है। प्रतियोगिता लंबी है और आपको हमें देखकर बहुत मजा आएगा।" ओआहबी ने कहा कि उनकी टीम चार साल पहले कतर में अपने प्रदर्शन से बेहतर करना चाहती है। 2022 विश्व कप में मोरक्को ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। उन्होंने कहा, "मैं सेमीफाइनल से आगे जाना चाहता हूं, लेकिन यह एक अच्छा मैच था। हमें एक प्वाइंट मिला। हमें और प्वाइंट की उम्मीद थी, लेकिन एक प्वाइंट बुरा नहीं है, और हम बेहतर करने की उम्मीद करते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
ओआहबी ने कहा कि इतनी कम उम्र में बौआदी ने जिस आत्मविश्वास और समझदारी के साथ खेल दिखाया, वह टीम के लिए बेहद उत्साहजनक है। उनका प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि मोरक्को के पास भविष्य के लिए एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद है। मोरक्को का अगला मैच 19 जून को बोस्टन में स्कॉटलैंड से और फिर 24 जून को अटलांटा में हैती से होगा।