वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप 20 से 31 जुलाई के बीच कनाडा के ओंटारियो में खेली जाएगी, जिसके महिला वर्ग में भारत की अनाहत सिंह को टॉप सीडिंग दी गई है। पुरुषों में आर्यवीर दीवान को 5/8 सीडिंग मिली है।

Advertisement

महिलाओं में वर्ल्ड नंबर 20 अनाहत पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अपना पहला वर्ल्ड जूनियर खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। अनाहत ने साल 2023 में प्रो बनने के बाद से अब तक 16 सिंगल्स खिताब जीते हैं।

वहीं, आर्यवीर अपनी बढ़ती पहचान को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वह मई में एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में लड़कों का अंडर-19 खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय बने थे।

वर्ल्ड जूनियर्स में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में युशा नफीस, गुरवीर सिंह और पूरव रामभिया हैं। महिलाओं में रुद्र सिंह, अनिका दुबे और सान्वी कलंकी शामिल हैं।

सीनियर सर्किट में अपने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश खिताब जीतने के लिए अनाहत भारत की सबसे बड़ी उम्मीद होंगी। नई दिल्ली की 18 वर्षीय दाएं हाथ की खिलाड़ी ने पहली बार ब्रिटिश जूनियर ओपन 2019 में अंडर-11 खिताब जीतकर चर्चा में आई थीं। साल 2023 में उन्होंने मिस्र की सोहैला हजेम को शिकस्त देकर ब्रिटिश जूनियर ओपन में अंडर-15 कैटेगरी का खिताब जीता था।

वर्ल्ड जूनियर्स में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में युशा नफीस, गुरवीर सिंह और पूरव रामभिया हैं। महिलाओं में रुद्र सिंह, अनिका दुबे और सान्वी कलंकी शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बेहद कम उम्र में ही स्क्वैश की दुनिया में सनसनी मचाने वालीं अनाहत को आने वाले समय में भारत की एक दिग्गज खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार