भारत की मशहूर महिला निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश के लिए कई पदक जीते हैं। उन्हें यह खेल विरासत में मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए अपूर्वी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयां दीं।

Advertisement

अपूर्वी का जन्म 4 जनवरी 1993 को जयपुर में होटल कारोबार से जुड़े कुलदीप सिंह चंदेला और बिंदू के घर हुआ। अपूर्वी के परदादा के चचेरे भाई डॉ. करणी सिंह कोच थे। वही पांच बार के ओलंपियन करणी सिंह, जिनके नाम पर नई दिल्ली में शूटिंग रेंज भी है।

Advertisement

खुद अपूर्वी के पिता शूटिंग में रुचि रखते थे, लेकिन बेटी एक खेल पत्रकार बनना चाहती थीं। अजमेर और जयपुर में प्रारंभिक शिक्षा के बाद अपूर्वी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन किया।

साल 2008 में अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में भारत को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया,जिसने अपूर्वी को भी इस खेल के लिए प्रेरित किया।

जयपुर की शूटिंग रेंज में अपूर्वी ने सटीक निशानों के साथ सभी को प्रभावित किया, जिसे देखते हुए पिता ने उन्हें एक राइफल गिफ्ट की। चाचा हेम सिंह ने प्रैक्टिस में मदद के लिए घर पर ही एक शूटिंग रेंज बनवाई।

साल 2012 में अपूर्वी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इसके बाद साल 2014 में इंटरशूट चैंपियनशिप में चार मेडल जीते। इसी साल ग्लासगो में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में 206.7 के स्कोर के साथ नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता।

Advertisement

साल 2015 में वर्ल्डकप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अपूर्वी ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन भारत को पदक नहीं जिता सकीं।

साल 2012 में अपूर्वी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इसके बाद साल 2014 में इंटरशूट चैंपियनशिप में चार मेडल जीते। इसी साल ग्लासगो में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में 206.7 के स्कोर के साथ नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

शूटिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए अपूर्वी चंदेला को साल 2016 में 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। निश्चित तौर पर अपूर्वी ने इस खेल में महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार