Individual Recurve Open: अगर किस्मत में लिखा हो तो राजा रंक बन सकता है और रंक राजा। कुछ ऐसा ही दौर दूर देश के शहर पेरिस में चल रहा है। ओलंपिक के मंच पर जहां भारत कभी तकदीर की मार, तो कभी नियमों का उलाहना दे अपनी नाकामियां छुपा रहा था। अब उसी मंच पर भारत अपना दबदबा दुनिया के सामने पेश कर रहा है। बस फर्क इतना है कि इस बार टूर्नामेंट पैरालंपिक है।

Advertisement

पैरालंपिक में अपने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश ने कुल मेडलों का अर्धशतक पूरा किया। पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 29 (7 गोल्ड, 9 सिल्वर, 13 ब्रॉन्ज) अपने नाम कर लिया है, और अब भी कई मेडल आने की संभावना है। दूसरी तरफ पेरिस ओलंपिक में जहां भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, वहां कुल 6 मेडल (1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज) देश के नाम रहे।

Advertisement

तीरंदाजी में भारत ने ओलंपिक में एक भी मेडल नहीं जीता था, ये सपना भी पैरा एथलीट ने पूरा किया। ओलंपिक में भारत ने कुल 117 सदस्यीय दल उतारा था, जबकि पैरालंपिक में इसकी संख्या 86 थी। लेकिन पदक मामले में दोनों के बीच का अंतर काफी बड़ा है।

मजेदार बात यह है कि इस उम्दा परफॉर्मेंस की उम्मीद पैरा-एथलीटों से किसी ने नहीं की थी। या यूं कह लीजिए सभी ने उनको कम आंका। बेशक अंक तालिका पर यहां भी चीन, ग्रेट ब्रिटेन और यूएस का कब्जा हो लेकिन भारत भी टॉप-20 में शामिल है।

चाहे बात सुविधा, बजट या खिलाड़ियों को मिलने वाले इनाम की हो, हर पैमाने पर ओलंपिक में खेलने वाले खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। इस बात का अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि जितना खर्च भारतीय सरकार ओलंपिक के लिए करती है उसका 5-10 प्रतिशत खर्च पैरालंपिक पर नहीं होता। उदाहरण के लिए (ओलंपिक का बजट 500 करोड़ है, तो पैरालंपिक पर यह बजट 20-30 करोड़ होगा। मगर, जब बात प्रदर्शन की हो तो इन पैरा एथलीटों ने खुद की काबिलियत दुनिया के सामने पेश की।

मजेदार बात यह है कि इस उम्दा परफॉर्मेंस की उम्मीद पैरा-एथलीटों से किसी ने नहीं की थी। या यूं कह लीजिए सभी ने उनको कम आंका। बेशक अंक तालिका पर यहां भी चीन, ग्रेट ब्रिटेन और यूएस का कब्जा हो लेकिन भारत भी टॉप-20 में शामिल है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार