Arjun Deshwal: जयपुर पिंक पैंथर्स ने स्टार रेडर अर्जुन देशवाल को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगामी सीजन 11 के लिए कप्तान नियुक्त किया है।

Advertisement

सीजन 8 में पिंक पैंथर्स में शामिल होने के बाद, देशवाल जल्द ही प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हो गए। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले सीजन में 268 अंक हासिल किए और अगले सीजन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 296 और 278 अंक हासिल किए।

Advertisement

उनके प्रदर्शन से टीम को सीजन 9 में ट्रॉफी जीतने और सीजन 10 में सेमी फाइनलिस्ट बनने में मदद मिली।

कप्तान के रूप में अपनी प्रमोशन के बारे में बात करते हुए, देशवाल ने कहा, "मैं पीकेएल में एक और रोमांचक सीजन का इंतजार कर रहा हूं। टीम कड़ी मेहनत कर रही है और मैं इस टीम को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद है कि इस बार मैं जयपुर पिंक पैंथर्स को उनकी तीसरी ट्रॉफी तक ले जाने में मदद कर सकूंगा।"

पिंक पैंथर्स 20 अक्टूबर को हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ एक्शन में नजर आएगी।

पीकेएल सीजन 11 शेड्यूल के मुताबिक विश्व की शीर्ष कबड्डी लीग के लीग मैचों का आयोजन तीन शहरों हैदराबाद, नोएडा और पुणे में 18 अक्टूबर से 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा।

Advertisement

पिंक पैंथर्स 20 अक्टूबर को हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ एक्शन में नजर आएगी।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार