एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में भारत ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन के साथ अपना सफर खत्म किया। भारत ने अंडर-23 में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता, जबकि अंडर-19 बॉक्सरों ने 2 सिल्वर मेडल हासिल किए।

Advertisement

इंडोनेशिया के जकार्ता में अंडर-23 पुरुष फाइनल में, भारत ने दो गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। 50 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ सुरेश ने जापान के दाइची इवाई को 3:2 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता। इनके अलावा, गंगा (55 किलोग्राम) ने कजाकिस्तान के बेक्सुलतान बोरानबेक को 3:2 के स्प्लिट फैसले से हराकर गोल्ड हासिल किया। 65 किलोग्राम वर्ग में वंशज ने बहादुरी दिखाई, लेकिन उन्हें उज्बेकिस्तान के इल्खोमजोन एर्गाशेव के हाथों 1:4 से मैच गंवाकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

अंडर-19 पुरुष फाइनल में, भारतीय बॉक्सरों ने जबरदस्त कोशिश की, लेकिन सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 65 किलोग्राम वर्ग में आदित्य उज्बेकिस्तान के एल्योर रुस्तमोव से 5:0 से हार गए, जबकि 90 किलोग्राम वर्ग में शुभम राजपूत को उज्बेकिस्तान के असदबेक सुल्तानबोएव के हाथों 0:5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

इससे पहले, भारत ने बुधवार को जकार्ता, इंडोनेशिया में हुए फाइनल में एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 और अंडर-23 श्रेणी में कुल 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

अंडर-19 पुरुष फाइनल में, भारतीय बॉक्सरों ने जबरदस्त कोशिश की, लेकिन सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 65 किलोग्राम वर्ग में आदित्य उज्बेकिस्तान के एल्योर रुस्तमोव से 5:0 से हार गए, जबकि 90 किलोग्राम वर्ग में शुभम राजपूत को उज्बेकिस्तान के असदबेक सुल्तानबोएव के हाथों 0:5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Also Read: LIVE Cricket Score

निशा (54 किलोग्राम) ने जापान की कोइन कोकुफू के खिलाफ 5:0 से जबरदस्त जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीता। इस कैटेगरी में भारत के अन्य गोल्ड मेडल विजेताओं ने भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और शीर्ष पर रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार