Asian Champions Trophy: मलेशिया ने जापान पर सोमवार को राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में 3-1 की आसान जीत के साथ नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की की।

Advertisement

मलेशिया के लिए नजमी जाज़लान (13), हसन अज़ुआन (37) और सिल्वरियस शेलो (59) ने गोल किए, जबकि निवा ताकुमा (59) ने मैच के अंतिम मिनट में जापान के लिए एकमात्र गोल किया।

Advertisement

छह टीमों की राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता में मलेशिया चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहा।

जापान को लगातार दो ड्राॅ के बाद दूसरी हार का सामना करना पड़ा। पूर्व चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ 3-3 से और मेजबान भारत के खिलाफ 1-1 से ड्रा पर रहा। उन्होंने प्रतियोगिता की शुरुआत एक अन्य पूर्व चैंपियन कोरिया गणराज्य से 1-2 से हार के साथ की थी।

जापान, जिसके चार मैचों में केवल दो अंक हैं, नॉकआउट चरण में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया है।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

छह टीमों की लीग में मलेशिया का एक और मैच बाकी है, जिसमें वो 9 अगस्त को अपने पांचवें मैच में कोरिया से भिड़ेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार