भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने 'एशियन गेम्स 2026' में मेडल जीतने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अपने पहले एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे अंकुश ने बुधवार को 'राउंड ऑफ 16' में बहरीन के हम्सा वोगेल को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
क्वार्टर फाइनल में भारतीय बॉक्सर का मुकाबला ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलिमोव से होगा, जिसमें सेमीफाइनल (अंतिम चार) में जगह बनाने का दांव लगा होगा।
21 वर्षीय बॉक्सर ने 'राउंड ऑफ 32' में ब्रुनेई के वोगेल पर 3-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, जिसके बाद अगले दौर में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरे। उन्होंने एक बार फिर बहरीन के बॉक्सर के खिलाफ मुकाबले की गति को नियंत्रित किया और सटीक कॉम्बिनेशन व नियंत्रित मूवमेंट का इस्तेमाल किया, जिससे जजों के मन में नतीजे को लेकर कोई संदेह नहीं रहा।
कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पंघाल ने पिछले साल वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में सिल्वर मेडल जीता था और अब वे नागोया में मेडल पक्का करने से बस एक जीत दूर हैं।
इससे पहले, पंघाल ने अपने शुरुआती मुकाबले में विरोधी को कभी भी हावी नहीं होने दिया। 'राउंड ऑफ 32' में वोगेल के खिलाफ उन्होंने अपने जैब का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया। जजों से पहले राउंड में परफेक्ट 10 स्कोर हासिल करने के बाद, पंघाल ने मुकाबले पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और आखिरी राउंड में अनुशासित डिफेंस के साथ अपनी बढ़त को सुरक्षित रखा।
कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पंघाल ने पिछले साल वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में सिल्वर मेडल जीता था और अब वे नागोया में मेडल पक्का करने से बस एक जीत दूर हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
जदुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को 5-0 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में फिलीपींस की पेरिस ओलंपियन आइरा विलेगास पर 5-0 से जीत हासिल की। साक्षी का अगला मुकाबला 'राउंड ऑफ 16' में वर्ल्ड चैंपियन अलुआ बाल्किबेकोवा से होगा, जबकि पंघाल 80 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में सलिमोव का सामना करके पोडियम की ओर अगला कदम बढ़ाने की कोशिश करेंगे।